उम्र बढ़ने के साथ साथ कुछ लोगो को कुछ भी याद रखने और छोटी छोटी चीजों को भूलने की समस्या होने लगती है। यहां तक की अपने करीबियों को पहचानने में दिक्कत होने लगती है। अल्जाइमर एक न्यूरोलॉजिक डिसऑर्डर है,जो समय के साथ बद्तर होता जाता है।
पढ़ें :- CISCE Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, यूपी के ओजस्वित पासरीचा को इंटर में मिले शत-प्रतिशत अंक
इस दौरान मस्तिष्क में कुछ प्रोटीन जमा होने लगते है। अल्जाइमर रोग के कारण मस्तिष्क सिकुड़ जाता है और मस्तिष्क कोशिकाएं अंतत मर जाती है। ऐसे में धीरे धीरे यादश्त कम होने लगती है। इंसान का दिमाग अपने कामों को सही से नहीं कर पाता और छोटी छोटी चीजों को भूलने लगता है।
अल्जाइमर रोग आनुवंशिक, पर्य़ावरणीय और खराब लाइफस्टाइल के चलते हो सकता है।कुछ जीन अल्जाइमर के विकास के जोखिम को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। अल्जाइमर रोग आमतौर पर कई सालों में धीरे-धीरे बढ़ता है। लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं, लेकिन कुछ सामान्य लक्षणों में शामिल हैं।
मेमोरी लॉस, खासकर हाल ही में हुई घटनाओं के बारे में, सही शब्द ढूंढने या बातचीत समझने में कठिनाई, योजना बनाने या समस्याओं को सुलझाने में परेशानी होना, समय या स्थान को लेकर कंफ्यूज होना, मूड और पर्सनालटी में परिवर्तन, रोजमर्रा की चीजों को भूलने लगना, मूड स्विंग हो जाना, बार-बार एक ही सवाल पूछना, गाड़ी चलाते समय रास्ता भूल जाने जैसे लक्षण नजर आने लगते है।