लखनऊ। यूपी के अमेठी में कंपोजिट विद्यालय में तैनात एक शिक्षक, उनकी पत्नी व दो बेटियों को गुरुवार शाम सात बजे अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोली मार दी। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुस्साहसिक घटना से पूरे जिले में सनसनी मच गई। हमलावर कौन थे और हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है? पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का योगी सरकार को घेरते हुए सख्त बयान सामने आया है।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
यूपी में पुलिस अत्यंत सक्रिय है। इतनी सक्रिय है कि अमेठी में एक शिक्षक, उनकी पत्नी उनके दो बच्चों की घर में घुसकर हत्या कर दी गई।
जानकारी में आया है कि मूलतः रायबरेली के रहने वाले शिक्षक सुनील की पत्नी ने पिछले महीने रायबरेली में sc/st act में मुकदमा दर्ज कराया था। अत्यंत सक्रिय… https://t.co/J5SbyO02qQ
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) October 4, 2024
पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला
बसपा नेता आकाश आनंद शुक्रवार को ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि यूपी में पुलिस अत्यंत सक्रिय है। इतनी सक्रिय है कि अमेठी में एक शिक्षक, उनकी पत्नी उनके दो बच्चों की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। उन्होंने लिखा कि जानकारी में आया है कि मूलतः रायबरेली के रहने वाले शिक्षक सुनील की पत्नी ने पिछले महीने रायबरेली में sc/st act में मुकदमा दर्ज कराया था। अत्यंत सक्रिय पुलिस की जांच वहां भी जारी है।
आकाश आनंद ने कहा कि यूपी अत्यंत सक्रिय पुलिस आरोपियों का एनकाउंटर कर भी देती है तो सुनील और उनके परिवार को कौन सा इंसाफ मिल जाएगा? ये कैसी कानून व्यवस्था है जहां सरेआम घर में घुसकर हत्याएं की जा रही हैं। यूपी में कानून का राज खत्म हो चुका है। बुलडोजर और एनकाउंटर राज से ना जनता सुरक्षित है ना अपराधियों में कानून का खौफ है।
भाजपा की डबल इंजन की सरकार कानून का राज स्थापित करने में फेल हो चुकी है। केवल बुलडोजर और एनकाउंटर की हवा हवाई नीति से नहीं बल्कि कानून द्वारा ही कानून का राज स्थापित हो सकता है जैसा की आदरणीय बहन जी ने अपनी चार बार की सरकारों में उत्तर प्रदेश में किया था।