Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Amethi Murder Case : अमेठी हत्‍याकांड पर मायावती आग बबूला, कहा-योगी सरकार दोषियों के खि‍लाफ की करे सख्‍त कार्रवाई

Amethi Murder Case : अमेठी हत्‍याकांड पर मायावती आग बबूला, कहा-योगी सरकार दोषियों के खि‍लाफ की करे सख्‍त कार्रवाई

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के अमेठी में कंपोजिट विद्यालय में तैनात एक शिक्षक, उनकी पत्नी व दो बेटियों को गुरुवार शाम सात बजे अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोली मार दी। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुस्साहसिक घटना से पूरे जिले में सनसनी मच गई। हमलावर कौन थे और हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है? पुल‍िस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में बसपा प्रमुख मायावती का बयान सामने आया है।

पढ़ें :- सोनौली में मां दुर्गा के दरबार पहुंचे रवि वर्मा,श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर दिया जोर

मायावती ने शुक्रवार की सुबह एक्‍स पर ल‍िखा कि ‘यूपी के अमेठी जिले में एक दलित परिवार के चार लोगों की एक साथ की गयी निर्मम हत्या की घटना अति-दुखद व चिन्ताजनक। सरकार दोषियों व वहां के पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए ताकि अपराधी बेखौफ न रहें। बता दें कि अमेठी में पति-पत्नी समेत दो मासूमों के भी हत्या कर दी गई, इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं कि मामले में जो भी दोषी हों उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है बहुजन समाज पार्टी

इसके बाद सिलसिलेवार मायावती ने देश की जेलों में कैदियों से जाति के आधार पर भेदभाव को लेकर है और तीसरी पोस्ट हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर किया है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के मुखिया ने देश की जेल में हो रहे जातीय भेदभाव पर निशाना साधते हुए पोस्ट की है कि देश की जेलों में भी क्रूर जातिवादी भेदभाव के तहत कैदियों से जातियों के आधार पर उनमें काम का बंटवारा करने को अनुचित व असंवैधानिक करार दिया है, इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बहुजन समाज पार्टी भरपूर स्वागत करती है। इस व्यवस्था में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अब जरूरी बदलाव होना चाहिए। मायावती ने कहा है कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के जाति विहीन मानवतावादी व धर्मनिरपेक्ष संविधान वाले देश में इस प्रकार की जातिवादी व्यवस्था का जारी रहना यह साबित करता है कि सरकारों का रवैया संवैधानिक न होकर लगातार जातिवादी है। मजलूमों के लिए अब सत्ता प्राप्त करना जरूरी है।

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को नेपाल तक खोज रही लखनऊ पुलिस, वो मीडिया को दे रही इंटरव्यू, CCTV फुटेज सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग

 हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीएसपी और इंडियन नेशनल लोकदल गठबंधन पूरी मजबूती और दमदारी के साथ लड़ रहा है

इसके अलावा मायावती ने हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भी पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हो रहा विधानसभा आम चुनाव बीएसपी और इंडियन नेशनल लोकदल गठबंधन पूरी मजबूती एकजुट और दमदारी के साथ लड़ रहा है।  भाजपा व कांग्रेस का खासकर एससी, एसटी में ओबीसी आरक्षण और किसान व जनविरोधी चेहरा बेनकाब करने से उसमें बेचैनी और परेशानी स्वाभाविक है। मायावती ने कहा  कि वैसे गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की उपेक्षा जैसे मुद्दों को इस चुनाव में हावी रहने से स्पष्ट है कि लोग भाजपा और कांग्रेस की गलत नीति और कार्यशैली व इन पार्टियों में आया राम गया राम के जारी रहने के साथ ही इनकी जुमलेबाजी व हवा हवाई बातों से काफी दुखी हैं और सचेत हैं।

पढ़ें :- मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग: लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान का भी किया जिक्र
Advertisement