Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Amla Ginger Juice: 35 साल की उम्र में 22 साल के लड़कों जैसा जवां रहने का राज, डेली पीएं सिर्फ एक गिलास ये जूस

Amla Ginger Juice: 35 साल की उम्र में 22 साल के लड़कों जैसा जवां रहने का राज, डेली पीएं सिर्फ एक गिलास ये जूस

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आंवला पोषक तत्वों से भरपूर तो होता ही है इसमें तमाम बीमारियों से छुटकारा दिलाने की शक्ति होती है। नियमित इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ्य और निरोगी रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स,कैल्शियम, आयरन जैसे तमाम गुण पाये जाते है। जो व्यक्ति को लंबे समय तक निरोगी और जवां बनाये रखने में मदद करते हैं। वहीं अगर अदरक के गुणों की बात करें तो इसका रस पीने से पाचन बेहतर होता है।

पढ़ें :- स्वरा भास्कर बोलीं-राम जन्मभूमि विवाद पर SC का फैसला सुनाने के बाद शाहरुख, आमिर, सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से मांगी थी माफी

यह खराब पेट को ठीक करने के लिए सबसे असरदार नुस्खा है। हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी सहायक होता है। इसके अलावा यह ब्लड को पतला बनाने में भी मदद करता है। हालांकि जिनकी सर्जरी होने वाली है उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।

इस जूस में एंटीइंफ्लेमेटरी होता है, जो शरीर में होने वाले किसी भी तरह के दर्द को कंट्रोल करता है। यह दांत और माइग्रेन दर्द में भी सहायक होता है। बस आपको जब दर्द हो तो एक टुकड़ा अपने दांत और गाल के बीच दबाकर रखिए।

इनके फायदों को देखते हुए प्रेमानंद महाराज ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर सेहतमंद और जवां रहने वाला ड्रिंक बनाने का तरीका बताया है। जिसका नियमित सेवन करने से आप 22 साल के लड़कों की तरह जवां और निरोगी रहेंगे।

इसके बनाने के लिए आठ से दस आंवले को धोकर साफ कर लें। छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक जार में इसे डाल लें। साथ ही छह से सात करी पत्तों को भी धो कर डाल लें। फिर दो कतरा अदरक डाल लें। फिर स्वाद के हिसाब से गुड़ और पांच से सात काली मिर्च के दाने और पानी मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें। फिर इसे छानकर डेली पीएं।

पढ़ें :- UP Assembly Elections 2027: सुभासपा ने 35-40 सीटों के साथ ओमप्रकाश राजभर के लिए मांगा डिप्टी सीएम पद
Advertisement