नई दिल्ली। देश के आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल का दूध (Amul Milk) महंगा हो गया है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल के 1 लीटर दूध पर 2 रुपये की कीमत बढ़ा दी है। बढ़ी हुई यह कीमत अमूल दूध (Amul Milk) के सभी वैरिएंट पर लागू होंगे। बढ़ी हुई कीमतें गुरुवार से लागू होंगी।
पढ़ें :- जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार उजागर, बाराबंकी में 294 परियोजनाओ की प्रगति रिपोर्ट मिली फर्जी
देश की प्रमुख डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल (Leading Dairy Cooperative Amul) ने अपनी दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है, जिसका सीधा असर आम आदमी के मासिक बजट पर पड़ेगा।
कीमत में कितना बदलाव?
अमूल के तरफ दी गई जानकारी के अनुसार, पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की मूल्य वृद्धि है, जो देश के सभी बाजारों में समान रूप से लागू की जा रही है।
किस तारीख से प्रभावी नई कीमतें?
पढ़ें :- बिल गेट्स ने माना जेफरी एपस्टीन के साथ संपर्क रखना उनकी गलती थी, कबूल किया शादी के बाद भी उन्होंने तीन महिलाओं से बनाए थे संबंध
उपभोक्ताओं के लिए यह जानना जरूरी है कि 2 रुपये प्रति लीटर की यह बढ़ोतरी 14 मई से प्रभावी हो गई है। इसका अर्थ है कि 14 मई से खुदरा बाजारों और स्टोर्स पर अमूल दूध की खरीद के लिए ग्राहकों को अब नई दरों के अनुसार भुगतान करना होगा। अमूल की ओर से 14 मई से देशभर में 2 रुपये प्रति लीटर की इस वृद्धि का सीधा असर करोड़ों उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की जरूरतों और घरेलू बजट पर पड़ेगा।