मुख्यमंत्री ने 'उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026' के अंतर्गत शहरी विकास, आधारभूत संरचना एवं निवेश पर केंद्रित उच्चस्तरीय राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग जगत एवं इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों, निवेशकों तथा अग्रणी डेवलपर्स के साथ संवाद किया।
बेंगलुरु। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेंगलुरु में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026’ के दौरान अग्रणी वैश्विक कंपनियों एवं निवेशकों के साथ संवाद कर उत्तर प्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना तथा असीम विकास संभावनाओं को प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवाचार, प्रौद्योगिकी और सुशासन आधारित विकास मॉडल के साथ नया उत्तर प्रदेश आज वैश्विक निवेशकों के लिए विश्वास और विकास का फेवरेट डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज बेंगलुरु में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026’ के अंतर्गत शहरी विकास, आधारभूत संरचना एवं निवेश पर केंद्रित उच्चस्तरीय राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग जगत एवं इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों, निवेशकों… pic.twitter.com/ACqOM6cTJ6
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 24, 2026
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026’ के अंतर्गत शहरी विकास, आधारभूत संरचना एवं निवेश पर केंद्रित उच्चस्तरीय राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग जगत एवं इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों, निवेशकों तथा अग्रणी डेवलपर्स के साथ संवाद किया।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज बेंगलुरु में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026’ के अंतर्गत IT, ITeS, AI एवं Global Capability Centres (GCCs) पर केंद्रित उच्चस्तरीय राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों, निवेशकों एवं उद्योग… pic.twitter.com/rY5ECCXycU
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 24, 2026
बैठक में एकीकृत शहरी विकास, विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी एवं निवेश-अनुकूल नीतियों पर आधारित उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल को प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सभी निवेशकों एवं उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रदेश में सुशासन तथा सुदृढ़ औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की सराहना की।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026’ के अंतर्गत IT, ITeS, AI एवं Global Capability Centres (GCCs) पर केंद्रित उच्चस्तरीय राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों, निवेशकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।बैठक में उत्तर प्रदेश की सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, निवेशक-अनुकूल नीतियों, प्रतिभा-संपन्न मानव संसाधन तथा AI, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर एवं डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में भविष्य की अपार संभावनाओं एवं अवसरों को प्रस्तुत किया गया।