1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. बिल गेट्स ने माना जेफरी एपस्टीन के साथ संपर्क रखना उनकी गलती थी, कबूल किया शादी के बाद भी उन्होंने तीन महिलाओं से बनाए थे संबंध

बिल गेट्स ने माना जेफरी एपस्टीन के साथ संपर्क रखना उनकी गलती थी, कबूल किया शादी के बाद भी उन्होंने तीन महिलाओं से बनाए थे संबंध

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक (Microsoft co-founder) बिल गेट्स (Bill Gates) ने अमेरिकी संसद (हाउस ओवरसाइट कमेटी) के सामने तीन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स (Extramarital affairs) होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने सांसदों को बताया कि जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) को रूसी महिलाओं ब्रिज प्लेयर मिला एंटोनोवा और न्यूक्लियर फिज़िसिस्ट करीमा निगमतुलिना के साथ अपने दो अफ़ेयर्स के बारे में पता था।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक (Microsoft co-founder) बिल गेट्स (Bill Gates) ने अमेरिकी संसद (हाउस ओवरसाइट कमेटी) के सामने तीन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स (Extramarital affairs) होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने सांसदों को बताया कि जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) को रूसी महिलाओं ब्रिज प्लेयर मिला एंटोनोवा और न्यूक्लियर फिज़िसिस्ट करीमा निगमतुलिना के साथ अपने दो अफ़ेयर्स के बारे में पता था। एपस्टीन उन्हें ब्लैकमेल करने के बारे में सोच रहा था।

पढ़ें :- दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख: हरदीप सिंह पुरी की बेटी को एपस्टीन से जोड़ने वाला कंटेंट हटाने का आदेश

अमेरिका के अरबपति कारोबारी बिल गेट्स (Bill Gates) ने कबूल किया है कि शादी के बाद भी उन्होंने तीन महिलाओं से संबंध बनाए थे। गेट्स ने ये भी माना कि एपस्टीन के साथ संपर्क बनाए रखना उनकी एक गलती थी।

बिल गेट्स (Bill Gates) ने कबूल किया कि उनके तीन रूसी महिलाओं के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स (Extramarital affairs)  थे। इन महिलाओं के नाम मिला एंटोनोवा (Russian bridge player), करीमा निगमातुलीना (Russian nuclear scientist) और डॉ. एलिस जैकब्स नेसेलरॉड (Medical Entrepreneur) हैं। जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) के नेटवर्क और उसके संपर्कों की जांच कर रही यूएस हाउस ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट में अमेरिका के अरबपति कारोबारी बिल गेट्स को लेकर ये खुलासा हुआ है। बिल गेट्स 10 जून को अपनी मर्जी से कमेटी के सामने पेश हुए थे।

अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) ने कुछ नए दस्तावेज जारी किए थे, जिसके बाद एपस्टीन के साथ बिल गेट्स (Bill Gates)के पुराने संबंधों की फिर से जांच शुरू हुई। इसको लेकर कारोबारी बिल गेट्स (Bill Gates)  ने अपनी मर्जी से बयान दर्ज करवाया। जिसमें गेट्स ने कहा कि एपस्टीन को उनके दो रूसी महिलाओं के साथ अफेयर्स के बारे में पूरी जानकारी थी।

बिल गेट्स (Bill Gates)  ने आगे बताया कि एपस्टीन उनके अफेयर्स के बारे में जानने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करने के बारे में सोच रहा था, पर उसे कभी भी ऐसा मौका नहीं मिल पाया कि वह मेरी पर्सनल लाइफ की जानकारी का फायदा ले पाए। एपस्टीन के किसी भी जुर्म में शामिल होने से साफ इनकार करते हुए बिल गेट्स (Bill Gates) ने मेडिकल इंडस्ट्रलिस्ट एलिस जैकब्स नेसेलरॉड के साथ भी अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extramarital affairs)  होने की पुष्टि की।

पढ़ें :- वाशिंगटन डीसी में लगी ट्रंप और एपस्टीन की टाइटैनिक पोज वाली मूर्ति, गुमनाम आर्टिस्ट का US प्रशासन पर हमला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...