1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Photon Matrix : उड़ते मच्छरों को निशाना बनाएगी लेज़र मशीन , जानें तकनीक

Photon Matrix : उड़ते मच्छरों को निशाना बनाएगी लेज़र मशीन , जानें तकनीक

लेज़र तकनीक से हवा में उड़ते मच्छरों को निशाना बनाकर मारने वाली मशीनें (जैसे Photon Matrix) भविष्य में मच्छर नियंत्रण का एक नया और रासायनिक-मुक्त तरीका बन रही हैं। Photon Matrix नाम की एक मशीन आ चुकी है, जो हवा में ही मच्छरों का खात्मा कर सकती है। यह मशीन लेजर और इंफ्रारेड बीम का यूज करती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Photon Matrix : लेज़र तकनीक से हवा में उड़ते मच्छरों को निशाना बनाकर मारने वाली मशीनें (जैसे Photon Matrix) भविष्य में मच्छर नियंत्रण का एक नया और रासायनिक-मुक्त तरीका बन रही हैं। Photon Matrix नाम की एक मशीन आ चुकी है, जो हवा में ही मच्छरों का खात्मा कर सकती है। यह मशीन लेजर और इंफ्रारेड बीम का यूज करती है।

पढ़ें :- डाइमेंसिटी 7100 SoC, 144Hz डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी के साथ Infinix का धाकड़ फोन लॉन्च, चेक करें प्राइस और फीचर्स

चीन की कंपनी फोटोन मैट्रिक्स नाम का एक डिवाइस तैयार किया है, जो लेजर टेक्नोलॉजी और कई कमाल के सेंसर के साथ आती है। यह मशीन बिना केमिकल के सिर्फ लेजर लाइट्स से ही हवा में उड़ते मच्छरों का खात्मा कर देती है।

एआई (AI) और कंप्यूटर विजन
जब कोई छोटा कीट (जैसे 2 से 20 मिमी आकार का मच्छर) सीमा में उड़ता है, तो यह सिस्टम कुछ ही मिलीसेकंड में उसकी पहचान कर लेता है।

फोटोन स्टार्टअप की ये मशीन सिर्फ 6 मीटर की दूरी से ही मच्छरों और कीटों को पहचान सकती है। इसके बाद उनपर लेजर से टारगेट करके उनको मार गिराती है।

कीमत और उपलब्धता
शुरुआती मॉडल और प्रोटोटाइप महंगे हैं और अभी बड़े पैमाने पर वैश्विक बाजार में आम जनता के लिए पूरी तरह उपलब्ध नहीं हुए हैं।

पढ़ें :- ISRO की बड़ी सफलता : भारत के पहले अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट EOS-05 को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में किया स्थापित

Photon Matrix नाम का पोर्टल मौजूद है, जहां ये प्रोडेक्ट मौजूद हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...