ईरान के मौजूदा तनावपूर्ण हालातों के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने अपने देश के नागरिकों के लिए New Advisory जारी की है।
Tehran Indian Embassy’s New Advisory : ईरान के मौजूदा तनावपूर्ण हालातों के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने अपने देश के नागरिकों के लिए New Advisory जारी की है। इसमें भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा (Non-essential travel) टालने, हर समय सतर्क रहने और आपातकाल के लिए Helpline का उपयोग करने को कहा गया है।
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर नई एडवाइजरी शेयर की। इसमें लिखा गया, “भारतीय दूतावास ईरान में सुरक्षा की मौजूदा स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। हाल के सकारात्मक घटनाक्रमों (Positive developments) और कुल मिलाकर स्थिति में सुधार को देखते हुए दूतावास ईरान जाने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों के लिए यह संशोधित एडवाइजरी जारी कर रहा है।”
जारी किए संपर्क नंबर
दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीयों को जल्द से जल्द अपनी जानकारी दूतावास (Embassy) के पास दर्ज कराने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्हें दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल पर नजर रखकर जानकारी लेने को कहा है। दूतावास ने आपातकालीन मदद (Emergency assistance) के लिए चार मोबाइल नंबर और एक ईमेल एड्रेस (cons.tehran@mea.gov.in) भी जारी किया है। दूतावास से इन मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं-
+989128109115
+989128109109
+989128109102
+989932179359