1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. तापसी पन्नू ने 60 मिनट में 275 बर्पीज, 200 सिट-अप्स और 150 पुश-अप्स, इनका वर्कआउट देख रह जाएंगे हैरान

तापसी पन्नू ने 60 मिनट में 275 बर्पीज, 200 सिट-अप्स और 150 पुश-अप्स, इनका वर्कआउट देख रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने सोशल मीडिया पर अपने हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट (High-intensity workout) की झलक शेयर की और बताया कि एक घंटे के कठिन एक्सरसाइज सेशन के बाद उनकी क्या हालत हुई?

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने सोशल मीडिया पर अपने हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट (High-intensity workout) की झलक शेयर की और बताया कि एक घंटे के कठिन एक्सरसाइज सेशन के बाद उनकी क्या हालत हुई?

पढ़ें :- तापसी पन्नू स्टारर फिल्म अस्सी का ट्रेलर आया सामने, जाने कब होगी फिल्म रिलीज

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वर्कआउट (Workout) के बाद की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके चेहरे पर थकान के साथ मेहनत की चमक भी दिखाई दे रही थी। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि “60 मिनट में 275 बर्पीज, 200 सिट-अप्स, 150 पुश-अप्स और 150 एयर स्क्वॉट्स करने के बाद मेरी फीलिंग्स कुछ ऐसी हैं।

तापसी इससे पहले भी अपने वर्कआउट अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रही हैं। 3 जून को उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनकी पीठ पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि इस कहानी की सीख यह है कि खुरदुरी जमीन पर बैक और कोर की एक्सरसाइज एक साथ मत कीजिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो 38 वर्षीय तापसी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलुगु फिल्म झुम्मांडी नादम से की थी। हिंदी सिनेमा में उन्होंने 2013 में निर्देशक डेविड धवन की फिल्म चश्मे बद्दूर से डेब्यू किया था।

तापसी हाल ही में निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अस्सी’ में नजर आई थीं। यह एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा है, जो यौन उत्पीड़न के मामलों पर आधारित है। फिल्म में एक जांचकर्ता और बचाव पक्ष की टीम आंकड़ों के पीछे छिपे चौंकाने वाले सच और मानवीय दर्द को सामने लाने की कोशिश करती है।

अब तापसी जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘गांधारी’ में दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने मिशन को पूरा करने के लिए हर चुनौती का सामना करती है। रहस्य और दमदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म में तापसी एक मजबूत और जुझारू मां के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता इश्वाक सिंह भी अहम भूमिका निभाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...