1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार उजागर, बाराबंकी में 294 परियोजनाओ की प्रगति रिपोर्ट मिली फर्जी

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार उजागर, बाराबंकी में 294 परियोजनाओ की प्रगति रिपोर्ट मिली फर्जी

उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन में लगातार खामियां उजागर होती जा रही हैं। भ्रष्टाचार का गुब्बार भी फूटने लगा है। लगातार पानी की टंकियों के गिरने, उनके टूटने के वीडियो सामने आ रहे हैं। अब 294 परियोजनाओं की प्र​गति रिपोर्ट ही फर्जी मिली है। ये मामला बाराबंकी का है, जहां समीक्षा बैठक में ये बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन में लगातार खामियां उजागर होती जा रही हैं। भ्रष्टाचार का गुब्बार भी फूटने लगा है। लगातार पानी की टंकियों के गिरने, उनके टूटने के वीडियो सामने आ रहे हैं। अब 294 परियोजनाओं की प्र​गति रिपोर्ट ही फर्जी मिली है। ये मामला बाराबंकी का है, जहां समीक्षा बैठक में ये बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। दरअसल, बाराबंकी के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन तो इस सरकार का लूट का मिशन बन गया, प्रदेश भर में लगातार गिर रही हैं पानी की टंकियां: अखिलेश यादव

इस बैठक में 294 परियोजनाओं की परियोजनावारा समीक्षा की गई, जिसकी प्रगति संबंधित रिपोर्ट देखी गई तो 80 प्रतिशत प्रगति दिखाई गई थी। इस पर कार्य रिपोर्ट और सत्यापन रिपोर्ट में अंतर पाया गया, जिसके बाद सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए गए। वहीं, परीक्षण में अनेक परियोजनाओं में विभागीय प्रगति रिपोर्ट एवं वास्तविक स्थलीय स्थिति के मध्य भिन्नता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि अगली समीक्षा बैठक से पूर्व सभी कमियों का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

पूरे यूपी में जल जीवन मिशन योजना पर उठ रहे सवाल
दरअसल, ये मामला केवल बाराबंकी तक ही सीमित नहीं है। पूरे उत्तर प्रदेश में अगर जल जीवन मिशन योजना की जांच सही से हो जाए तो इससे बड़े—बड़े भ्रष्टाचार उजागर होंगे। प्रगति रिपोर्ट के नाम पर अधिकारी खूब गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर अभी पानी की टंकियां तक नहीं बन पाई हैं। यही नहीं, कई जगहों पर पानी की सप्लाई के लिए पूरी पाइप भी नहीं पड़ पाई है, जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर लगातर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो पा रही है।

पीएम की महत्वांकाक्षी योजना में अधिकारियों ने लगाया सेंध
जल जीवन मिशन योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत लोगों तक स्वच्छ जल पहुंचाने की तैयारी है लेकिन अधिकारियों ने इस योजना में सेंध लगाकर खूब बंदरबांट कर रहे हैं। जल जीवन मिशन योजना की उत्तर प्रदेश में केवल जांच हो जाए तो कई अधिकारी बेनकाब हो जाएंगे। इन्होंने प्रगति रिपोर्ट के नाम पर अधिकारियों को खूब गुमराह किया है, जबकि हकीकत उससे कोसो दूर है।

 

पढ़ें :- बाराबंकी में जमीन माफियाओं ने किया IPS अधिकारी के पिता से ₹2.27 करोड़ की ठगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...