Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ममता बनर्जी का ऐलान, कहा-हर दो महीने बाद पहुंचेंगी दिल्ली, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिया ये नारा

ममता बनर्जी का ऐलान, कहा-हर दो महीने बाद पहुंचेंगी दिल्ली, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिया ये नारा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) पांच दिनों के दिल्ली दौरे के बाद वापस लौट आईं हैं। पश्चिम बंगाल (West Bengal) पहुंचते ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह हर दो महीने में दिल्ली (Delhi) पहुंचेगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर अभी से ही विपक्ष अपनी पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुट गया है।

पढ़ें :- पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा 'शोनार बांग्ला' का संकल्प करेगी पूरा, ये 'मोदी की गारंटी' है: सीएम योगी

विपक्ष के नेता के रूप में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) दिख रहीं हैं। लिहाजा, वह विपक्ष को एकजुट करने में जुटी हुई हैं। विपक्ष का चेहरा बनने की कोशिश में जुटीं ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ का नारा दिया है।

बता दें कि, ममता बनर्जी  (Mamata Banerjee) पश्चिम बंगाल (West Bengal) में लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं हैं। पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी करने वालीं ममता बनर्जी अब दिल्ली पहुंचने की तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में वह विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहीं हैं।

दिल्ली पहुंची ममता बनर्जी  (Chief Minister Mamata Banerjee) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। इसके साथ ही एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से भी वो फोन पर बातचीत करेंगी। गौरतलब है कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए ममता बनर्जी पूरी जोरशोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं।

पढ़ें :- West Bengal : बीरभूम से भाजपा उम्मीदवार देबाशीष धर का नामांकन रद्द, टीएमसी की शताब्दी रॉय से था मुकाबला
Advertisement