Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. एक और यूट्यूबर निकला गद्दार, ISI के लिए कर रहा था जासूसी, जसबीर सिंह को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक और यूट्यूबर निकला गद्दार, ISI के लिए कर रहा था जासूसी, जसबीर सिंह को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

By santosh singh 
Updated Date

पंजाब। पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए यूट्यूबर जसबीर सिंह (YouTuber Jasbir Singh) को गिरफ्तार किया है। जसबीर सिंह (Jasbir Singh) का यूट्यूब चैनल “जान महल” (YouTube channel “Jaan Mahal”) के नाम से चलता है और वो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

कैसे हुआ खुलासा?

जांच में पता चला है कि जसबीर सिंह (Jasbir Singh) की नज़दीकी पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क से है। वह PIO शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से जुड़ा हुआ था, जो एक आतंकी संगठनों से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा है। इसके अलावा, जसबीर का संपर्क हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Haryana YouTuber Jyoti Malhotra) से भी था, जिसे पहले ही जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। वह पाकिस्तानी नागरिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश (Pakistani citizen Ehsan-ur-Rahim alias Danish) , जो भारत में पाक उच्चायोग का अधिकारी था और बाद में देश से निकाल दिया गया, के साथ भी संपर्क में था।

पाकिस्तान से था गहरा नाता

जसबीर सिंह (Jasbir Singh)  2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान गया था। एक बार तो वह दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे के कार्यक्रम में भी शामिल हुआ, जहां उसे दानिश ने आमंत्रित किया था। वहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अफसरों और व्लॉगर्स से भी हुई थी।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

सबूत मिटाने की कोशिश

जब ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) की गिरफ्तारी हुई, तब जसबीर ने अपने फोन और डिवाइस से सभी चैट्स और कॉल्स के सबूत मिटाने की कोशिश की, ताकि वह पकड़ा न जाए। लेकिन पुलिस की पकड़ में आने से पहले वो ज्यादा देर तक बच नहीं सका।

क्या मिला उसके पास से?

पुलिस ने जब जसबीर सिंह (Jasbir Singh)  के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की, तो उसमें पाकिस्तान के कई मोबाइल नंबर मिले हैं। अब इन नंबरों की गहराई से फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

क्या कर रही है पुलिस?

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

SSOC, मोहाली में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है और पुलिस अब पूरे जासूसी नेटवर्क को तोड़ने के लिए काम कर रही है। उन सभी लोगों की पहचान की जा रही है जो इस गुप्त नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।

Advertisement