मुंबई। ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान (Oscar winner music composer and singer AR Rahman) और उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) तलाक ले रहे हैं। इसी बीच क्रिकेट किंग विराट कोहली (Virat Kohli) के एक पोस्ट ने लोगों को डरा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर किया कि लोगों को अचानक से लगा कि वह अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से तलाक ले रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि इस तरह के फॉर्मैट में पोस्ट करना बंद कर दें। इसका कॉन्टेंट भी धड़कने बढ़ाने वाला है। काफी देर तक समझ नहीं आता कि विराट ने किस बारे में लिखा है। कुछ लोगों को यह भी लगा कि ये उनके रिटायरमेंट की घोषणा है।
पढ़ें :- 'श्रेयस अय्यर को रिलीज करके KKR ने बड़ी गलती की, अब उनके पास IPL जिताने वाला कप्तान नहीं...' अनिल कुंबले का बड़ा बयान
Yesterday AR Rahman & Today
Why just why!?
— Veena Jain (@DrJain21) November 20, 2024
पढ़ें :- Video : कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी जमकर नाचे फील्डिंग कोच, फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा अवतार
why is it in a format where folks announce their divorce
lmao— Sneha (@itspsneha) November 20, 2024
विराट के पोस्ट से लगा झटका विराट कोहली ने एक ब्रैंड एंडोर्समेंट का पोस्ट ऐसे किया कि उनके चाहने वाले कुछ सेकंड्स के लिए सकते में आ गए। यह पोस्ट फैशन ब्रैंड Wrogn के लिए था। विराट का पोस्ट व्हाइट बैकग्राउंड वाले फॉर्मैट में है। इसमें लिखा है, ‘पीछे मुड़कर देखता हूं तो हम हमेशा अलग रहे हैं। लोग हमें किसी भी खांचे में फिट करने की कोशिश करें लेकिन हम नहीं हुए। दो मिसफिट लोग जो एक-दूसरे को जंच गए। हम समय के साथ बदले लेकिन चीजें हमेशा अपनी तरह से कीं। क्या सच में? हमने परवाह नहीं की। हम यह पता लगाने में बिजी रहे कि हम कौन हैं। दस साल का उतार-चढ़ाव और पेंडेमिक भी हमें हिला नहीं सका। अगर किसी ने हमें अलग होने का अहसास करवाया तो वो थी हमारी ताकत। तो हमारे दस साल चीजों को अपनी तरह से करने के- The Wrogn way. आगे आने वाले दस साल तक सही तरह के मर्द के लिए Wrogn.’
Shocked for a second
पढ़ें :- BCCI Naman Awards 2026 List : रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, देखें कौन-कौन होगा सम्मानित
— Taurus (@itz_chillax) November 20, 2024
Mujhe laga AR Rehman type kuch hai..
—
Rohit (@Rohit_p__) November 20, 2024
Ye format band Karo sir please
पढ़ें :- एलपीजी की आसमान छूती कीमतों पर 'बिग बॉस 15' कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने कसा तंज, बोले- बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस सिलेंडर बेचने में है...
— 𝐑𝐢𝐭𝐢𝐤𝐚ᥫ᭡ (@ritz__thoughts) November 20, 2024
लोगों की बढ़ी धड़कनें विराट के इस पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स हैं। एक ने लिखा है, हैपी रिटायरमेंट अन्ना। एक और ने लिखा, रिटायर हो गए क्या। एक और कमेंट है, मिनी हार्ट अटैक। एक कमेंट है, मुझे लगा एआर रहमान टाइप कुछ है। एक फॉलोअर ने लिखा है, ऐसा फॉर्मैट क्यों है जिस पर लोग तलाक की घोषणा करते हैं। एक फैन ने लिखा है, इतना मारूंगी ना, ये फॉर्मैट यूज करना बंद कर दो। कई लोगों ने विराट के पोस्ट पर लिखा है कि ऐसा फॉर्मैट न यूज करें। एक ने लिखा है, मैं 5 अलग-अलग सिनैरियो सोच डाले, भाई नॉर्मल पोस्ट कर दिया करो।