Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of eating Gud ki Roti: शरीर में खून की कमी को दूर करने के अलावा गुड़ की रोटी खाने के होते हैं ये फायदें

Benefits of eating Gud ki Roti: शरीर में खून की कमी को दूर करने के अलावा गुड़ की रोटी खाने के होते हैं ये फायदें

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of eating Jaggery Roti:  ठंड के मौसम में गुड़ का सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं। गुड़ का सेवन करने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व पाये जाते हैं। जो शरीर को कई रोगो से तो दूर रखता ही है तमाम दिक्कतों से भी छुटकारा दिलाता है।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

अगर आप रोटी के साथ गुड़ (Jaggery) या गुड़ की रोटी (Jaggery Roti) बनाकर खाते हैं तो इससे इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। सर्दियों में शरीर गर्म रखता है। इसके अलावा जिन लोगो को खून की कमी की दिक्कत है और एनीमिया से ग्रसित हैं उनके लिए गुड़ की रोटी फायदेमंद होती है।

गुड़ की रोटी (Jaggery Roti)  का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है इससे संबंधित समस्याएं दूर होती है। इसके अलावा सर्दियों में होने वाली सर्दी, जुकाम में आराम देती हैं। हार्ट को बेहतर करता है।

गुड़ (Jaggery)की रोटी बनाने का तरीका

गुड़ (Jaggery) की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले तिल एक कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर भून लीजिए हल्का सुनहरा होने तक इसे भूनें। फिर मिक्सर में दरदरा पीस लें। इसके बाद कढ़ाई में तीन चम्मच तेल डालें और उसमें बेसन डालकर मीडियम आंच पर भूनें। बेसन को भी सुनहरा भून लीजिए। अब गेहूं का आटा, गुड़, भुना हुआ तिल और बेसन को मिला लें। फिर इसका आटा गूंथ लें और रोटी बना लें। गर्मा गर्म खाएं।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
Advertisement