Apple Third Store : जानी मानी स्मार्ट फोन कंपनी एप्पल अब भारत में अपनी तीसरा रिटेल स्टोर खोलने वाली है। खबरों के अनुसार, एप्पल ने गुरुवार को घोषणा की कि वह मुंबई और दिल्ली के बाद भारत में अपना तीसरा आधिकारिक स्टोर खोलने जा रही है, इस बार यह स्टोर बेंगलुरु में खोला जाएगा।
पढ़ें :- ओप्पो फाइंड X10 और Pro Max की कीमत, ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक
एप्पल हेब्बल
वहीं बेंगलुरु में एप्पल का यह पहला रिटेल स्टोर होने वाला है। बेंगलुरु में एप्पल का यह रिटेल स्टोर बेंगलुरु के Phoenix Mall of India में खुलने वाला है। इस स्टोर का नाम एप्पल हेब्बल (Apple Hebbal) रखा गया है, जो कि आने वाली 2 सितंबर को ओपन किया जाएगा।
दिल्ली में एप्पल का स्टोर
आपको बता दें कि एप्पल ने भारत में अपना पहला स्टोर मुंबई के BKC में खोला था। वहीं एप्पल का दिल्ली में रिटेल स्टोर साकेत में है। मुंबई में एप्पल का स्टोर 18 अप्रैल 2023 में खुला था। वहीं दिल्ली में एप्पल का स्टोर 20 अप्रैल 2023 को खुला था।
एप्पल म्यूजिक प्लेलिस्ट
एप्पल ने एक बयान में कहा, “उद्घाटन दिवस से पहले, ग्राहकों को विशेष एप्पल हेब्बल वॉलपेपर डाउनलोड करने, बेंगलुरु की ध्वनियों से प्रेरित एप्पल म्यूजिक प्लेलिस्ट (Apple Music Playlist) सुनने और आगामी स्टोर के बारे में अधिक जानने के लिए आमंत्रित किया गया है।”
स्टोर डेकोरेशन
नए एप्पल स्टोर का लुक और डिजाइल भी बेहद खास है। भारत की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए इस स्टोर के बाहर की डेकोरेशन मोर के पंखों से प्रेरित है।
पढ़ें :- लॉन्च से पहले OPPO Find X10 सीरीज के दोनों फोन की कीमत आयी सामने, देखें- आपके बजट में होगा या नहीं
सीईओ टिम कुक
भारत में 70 करोड़ स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं में से केवल 5 प्रतिशत ही आईफोन का इस्तेमाल करते हैं और इससे एप्पल को अमेरिका और चीन की तुलना में कम राजस्व प्राप्त होता है, फिर भी कंपनी के सीईओ टिम कुक के अनुसार, विकास की अपार संभावनाएँ हैं।