Benefits of Arjuna bark: अर्जुन की छाल औषधिय गुणों से भरपूर होती है। इसका इस्तेमाल करने से शरीर की तमाम बीमारियों से छुटकारा मिलता है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए यह बेहतरीन औषधि है। अर्जुन की छाल डेली खाने से कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा मिल सकता है।
पढ़ें :- Lucknow News : माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा 6 के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत!
अर्जुन की छल का सेवन करने के लिए पहले इसे साफ कर लें और फिर इसे पानी में उबालकर सुबह खाली पेट पीने से आपको कोलेस्ट्रॉल एकदम खत्म हो जाएगा। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिल से संबंधित दिक्कतें होने लगती है इसे पीने से नहीं होगी।
अर्जुन की छाल के पानी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसलिए यह जबरदस्त फायदेमंद माना जाता है। इंफेक्शन, गले की खराश, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को यह चुटकियों में ही दूर कर सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद हो सकती है। यह शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। अर्जुन की छाल में पाए जाने वाले कुछ विशेष एंजाइम्स और एंटीडायबिटिक गुण किडनी और लिवर की कैपसिटी को बढ़ाकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
इतना ही नहीं हार्ट से संबंधित बीमारियों को कम करने और उसकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में अर्जुन की छाल फायदेमंद होता है। चूहों पर बेस्ड एक शोध में पाया गया कि अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनॉइड नाम का खास रसायन होता है, जो हार्ट डिजीज का खतरा कम कर सकता है।
साथ ही सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने में अर्जुन की छाल का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है। इस छाल का पानी कंजेशन से राहत देता है और फेफड़ों को हेल्दी बनाकर उसकी कैपसिटी को बढ़ाने का काम करता है। आर्युवेद में अर्जुन की छाल के पानी को सांस संबंधी बीमारियों के लिए काफी कारगर माना गया है। कहा जाता है कि अस्थमा जैसी सांस से जुड़ी बीमारियों से राहत देने में यह काफी काम आ सकता है।
अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनॉइड रसायन पाया जाता है, जो हार्ट डिजीज का खतरा कम करता है। इसमें एंटीहाइपरटेंसिव गुण भी मिलते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। अगर पाचन को बेहतर बनाना है तो अर्जुन की छाल का पानी पीना चाहिए। कब्ज और गैस्ट्रिक अल्सर जैसी समस्याओं को यह कम करने का काम करता है। इसके सेवन से पाचन मजबूत होता है।