नई दिल्ली। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई (Jhansi’s Maharani Laxmibai) के दत्तक पुत्र दामोदर राव (Damodar Rao) के वंशज अरुण राव नेवालकर (Arun Rao Nevalkar) का शनिवार की सुबह 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अरुण राव रानी के दत्तक पुत्र दामोदर राव (Damodar Rao) की पांचवीं पीढ़ी से आते थे। वह मध्य प्रदेश बिजली विभाग से अवर अभियंता (Junior Engineer from Madhya Pradesh Electricity Department) के पद से सेवानिवृत्त थे।
पढ़ें :- Bengal by-Polls : कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी- ये कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध और लोकतंत्र की हत्या है
जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्ति के बाद से वह अपने पुत्र योगेश राव (Yogesh Rao) के साथ महाराष्ट्र के नागपुर में रह रहे थे। शनिवार की सुबह सवा सात बजे उन्होंने घर पर अंतिम सांसें लीं। दोपहर तीन बजे उनका नागपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन का समाचार मिलने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा कर शोक जता रहे हैं।