Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल बोले- BJP को 2024 में सत्ता से हटाना सबसे बड़ी देशभक्ति, इंडिया गठबंधन ने लोगों में जगाई आस

अरविंद केजरीवाल बोले- BJP को 2024 में सत्ता से हटाना सबसे बड़ी देशभक्ति, इंडिया गठबंधन ने लोगों में जगाई आस

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (National Convener and Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने कहा कि 2024 में भाजपा (BJP)  को सत्ता से हटाना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) को 2014 और 2019 में देश की जनता ने ऐतिहासिक बहुमत दिया। अगर भाजपा (BJP) चाहती तो देश को जबरदस्त तरक्की की राह पर लेकर जा सकते थी, लेकिन आज पूरे देश का माहौल बहुत खराब हो गया है। हर तरफ लड़ाई-झगड़े, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, लूटपाट चरम पर है।

पढ़ें :- चार जून को INDIA गठबंधन की सरकार आ रही, 15 अगस्त तक हम 30 लाख पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे: राहुल गांधी

 

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली के वालंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा नौकरियां लगातार कम होती जा रही हैं, जबकि आबादी बढ़ती जा रही है। आज देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तीन सबसे बड़ी समस्याएं हैं।

इसलिए 2024 का चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा (BJP) को कोई भी विकल्प दिखाई देता था मगर जब से इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) बना है, लोग कहने लगे हैं कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) टिक गया तो 2024 में भाजपा (BJP) की सरकार नहीं बनने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP)  के कारण लोगों के बीच आपस में लड़ाई झगड़े होने लगे है।

वाट्सएप ग्रुप को छोड़ों परिवारों के अंदर बाप-बेटे के बीच लड़ाई हो रही है। इससे पहले, समाज के अंदर इतना जबरदस्त ध्रुवीकरण कभी नहीं देखा गया था। इतने लड़ाई-झगड़े, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, लूटपाट कभी नहीं देखा गया। कहीं पर भी शांति नजर नहीं आती है। अगर शांति नहीं होती है तो देश तरक्की नहीं कर सकता।

पढ़ें :- अगर जरा भी गलती हुई तो ये राम मंदिर पर बाबरी नाम का ताला लगाने का काम करेंगे, रामगोपाल यादव के बयान पर अमित शाह का पलटवार
Advertisement