नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं। अब उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। चिट्ठी में केजरीवाल ने दिल्ली की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है।
पढ़ें :- आखिर कौन है इस दर्दनाक घटना का जिम्मेदार? बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सरकार ने विशेष कमेटी का किया गठन
अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखे गए पत्र में कहा कि, मैं आपको यह पत्र इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि देश के गृह मंत्री होने के नाते दिल्ली की क़ानून व्यवस्था की ज़िम्मेदारी आपकी है। लेकिन यह बताते हुए बहुत दुख होता है कि दिल्ली अब देश और विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचानी जा रही है।
दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को मेरा पत्र। pic.twitter.com/ZktTbViZq3
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 14, 2024
पढ़ें :- उत्तर प्रदेश बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा, सरकार के दावे कागजों और कैमरों तक है सीमित: अजय राय
दिल्ली में जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं जबरन वसूली करने वाले गिरोह और गैंगस्टर्स हर गली में सक्रिय हो चुके हैं। ड्रग्स माफिया पूरी दिल्ली में अपने पैर पसार चुके हैं। मोबाइल और चैन स्नैचिंग से पूरी दिल्ली परेशान है। आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिल्ली की सड़कों पर दिनदहाड़े गोलीबारी, हत्या, अपहरण और चाकूबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पिछले 6 महीनों में दिल्ली के 300 से ज़्यादा स्कूलों-कॉलजों, 100 से ज़्यादा अस्पतालों, एयरपोर्ट और मॉल पर लगातार बम धमाकों की धमकियां दी जा रही हैं।
उन्होंने आगे लिखा, ये रोज़-रोज़ नक़ली धमकी देने वाले पकड़े क्यों नहीं जा रहे? क्या आप सोच सकते हैं एक बच्चे पर क्या गुज़रती है, उसके मां बाप पर क्या गुज़रती है जब बम की धमकी की वजह से स्कूल ख़ाली करवा कर बच्चों को घर भेज दिया जाता है? आज दिल्ली के हर माता पिता और हर बच्चा बम के डर के साये में जी रहा है। यह कितना शर्मनाक है कि आपकी देखरेख में हमारी गौरवशाली राजधानी क़ानून व्यवस्था की असफलता के कारण अब रेप कैपिटल’, ‘ड्रग कैपिटल’ और ‘गैंगस्टर कैपिटल’ जैसे नामों से जानी जा रही है।