नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को विधानसभा में केंद्र सरकार (Central Government) पर जमकर हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को गुजरात की जेल में बीजेपी का संरक्षण मिल रहा है? केजरीवाल ने गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर क्यों लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) जैसे अपराधी खुलेआम अपनी गतिविधियां जारी रख पा रहे हैं? क्या यह संभव है कि उसे सरकार की ओर से कोई समर्थन न मिल रहा हो?
पढ़ें :- बड़ा खुलासा : टाइगर श्रॉफ ही नहीं, कई अभिनेताओं के घर की हो रही थी रेकी, शूटर्स ने पता ढूंढने के लिए गूगल का किया इस्तेमाल
दिल्ली में बदहाल होती कानून-व्यवस्था पर गृहमंत्री अमित शाह चुप क्यों हैं? दिल्ली विधानसभा में इस महत्वपूर्ण विषय पर @ArvindKejriwal जी का संबोधन। LIVE https://t.co/fU8t6aEK53
— AAP (@AamAadmiParty) November 29, 2024
देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि ऐसे अपराधियों पर लगाम न कसना देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने केंद्र सरकार (Central Government) पर आरोप लगाया कि वह अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने में नाकाम रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को इस मामले में जवाब चाहिए।
पढ़ें :- गाजीपुर में 10वीं की छात्रा बोली- सिपाही ने शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियों बनाए, ब्लैकमेल कर दूसरों से संबंध बनवाएं
दिल्ली बनी Gangster Capital,सड़कों पर खुलेआम चल रही हैं गोलियां : केजरीवाल
शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में बोलते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम गोलियां चल रही हैं। केजरीवाल ने कहा कि व्यापारी, महिलाएं, बच्चे सब डरे हुए हैं। गैंगस्टर राजधानी में दहशत फैला रहे हैं और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) चुप बैठे हैं। केजरीवाल ने पूछा कि एक अपराधी जेल में बंद होकर भी इतना बेखौफ क्यों है? क्या इसके पीछे राजनीतिक संरक्षण है?
उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात की साबरमती जेल (Sabarmati Jail) में बंद लॉरेंस बिश्नोई जेल से ही अपने गिरोह को संचालित कर रहा है। बिश्नोई पर आरोप है कि उसने जेल से ही कई व्यापारियों और मशहूर हस्तियों को धमकियां दी हैं।
दिल्ली गैंगस्टर्स का गढ़?
पढ़ें :- सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही मचाया तहलका, कुछ घंटे में 93 हजार से अधिक लाइक, फॉलोअर्स 30 हजार पार
केजरीवाल ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली को ‘गैंगस्टर्स कैपिटल’ (Gangster Capital) कहा जा रहा है। एनसीआरबी (NCRB) के आंकड़े बताते हैं कि पिछले एक साल में अपहरण और हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। क्या गृह मंत्री को इस स्थिति का अंदाजा नहीं है? केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और केंद्र सरकार (Central Government) अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है।