अहमदाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गुजरात के अहमदाबाद में पार्टी कार्याकर्ताओं को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा, महात्मा गांधी की धरती, जिसने इस देश को अहिंसा जैसे विचार दिए, जिसके दम पर भारत ने विश्व में एक अलग पहचान बनाई। सरदार वल्लभ भाई पटेल, जिन्होंने भारत को एक करने का बीड़ा उठाया, उसके लिए आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस करता है। इसी गुजरात ने कई ऐसे महापुरुषों को जन्म दिया, जिन्होंने इस देश की संस्कृति को, इस देश की विरासत को आगे बढ़ाया। लेकिन 21वीं सदी का भारत, आज विकास की दिशा में विरासत के साथ बढ़ रहा है, उसका श्रेय भी गुजरात के लाल पीएम नरेन्द्र मोदी जी को जाता है। मैं आज उनको गुजरात की धरती से नमन करता हूं।
पढ़ें :- लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में ढाई लाख वसूली कांड में सीएम योगी का बड़ा एक्शन, SHO समेत पूरे स्टाफ को किया लाइन हाजिर
उन्होंने आगे कहा, मैं गुजरात के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं कि आपके परिश्रम और समर्पण के बल पर प्रधानमंत्री मोदी लगातार इस देश को प्रगति की ओर ले जा रहे हैं। गुजरात के हमारे भाइयों और बहनों ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। हम कहते थे कि गुजरात आंदोलनों की भूमि है। लेकिन यहां के आंदोलन केवल परिवर्तन के लिए ही नहीं, बल्कि विकास के लिए भी हैं।
LIVE: BJP National President Shri @NitinNabin addresses party karyakartas on his arrival in Ahmedabad, Gujarat. https://t.co/IWxuV3MEND
— BJP (@BJP4India) February 20, 2026
पढ़ें :- Script Ready : नीतीश कुमार 14 अप्रैल को दे सकते हैं मुख्यमंत्री पर से इस्तीफा, नई सरकार का गठन 18 अप्रैल से पहले
नितिन नबीन ने आगे कहा, कई ऐसी ताकतें हैं, जो फिर से अपना सिर उठा रही हैं। जिन्हें इस देश की सुरक्षा से, इस देश की जनता से कोई मतलब नहीं है। वे केवल अपने लिए जीती हैं। हम भाजपा के कार्यकर्ता फुल टाइम पॉलिटिशियन हैं। हम लगातार देश में जनता के बीच रहकर कार्य करते हैं। लेकिन चुनाव आते ही वे कुछ पार्ट टाइम पॉलिटिशियन भी आएंगे, लेकिन हम ऐसा अपना संबंध स्थापित कर देंगे कि इन पार्ट टाइम पॉलिटिशियनों के लिए कोई जगह न बचे।