Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Umesh Pal Murder Case: खुदने लगी असद की कब्र, यहां किया जाएगा दफन

Umesh Pal Murder Case: खुदने लगी असद की कब्र, यहां किया जाएगा दफन

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Umesh Pal Murder Case: खुदने लगी असद की कब्र, यहां किया जाएगा दफन

प्रयागराज। उमेश पाल मर्डर केस में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को गुरुवार को एनकाउंटर में मार गिराया। अब आज शुक्रवार को असद के घर पर जनाजे की तैयारी की जा रही है। असद के शव को झांसी से प्रयागराज लाया जाएगा। जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पढ़ें :- Umesh Pal Murder Case : माफिया अतीक अहमद के बेटे अली ने शूटरों से बोला था,'इस बार नहीं मार पाए तो मुंह मत दिखाना'

अतीक के घर के बाहर कुर्सियां डाल दी गई है। अतीक के घर पर असद के शव को घर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार अतीक अहमद के बेटे असद को चकिया स्थित कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

अतीक के करीबी रिश्तेदार घर पर सभी तैयारियों में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि असद के शव के लिए भट्टे वाली मस्जिद से ताबूत मंगाया जाएगा। वहीं दुसरी तरफ असद के लिए कब्र खोदनी शुरु हो चुकी है।

अतीक के करीबी रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों के अनुसार जुमे की नमाज के बाद कब्रिस्तान के लिए असद का जनाजा निकलेगा। अतीक के चकिया आवास से कसारी-मसारी कब्रिस्तान तक करीब एक किमी जनाजा निकलेगा।

सुपर्द-ए-खाक करने के लिए तीन वक्त तय किए गए हैं। पहला तो 1 बजे जुमे नमाज की नमाज के बाद असद की दफनाया जा सकता है। अगर अतीक अहमद और अशरफ को शामिल होने की अनुमति मिलती है तो फिर जनाजे में देर शाम तक दफनाया जा सकता है।

पढ़ें :- Umesh Pal Murder Case : बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर का मकान पुलिस ने मुनादी कराकर की कुर्की
Advertisement