Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप का शेड्यूल होगा जल्द जारी, इस दिन हो सकता है भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला?

Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप का शेड्यूल होगा जल्द जारी, इस दिन हो सकता है भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप 2023 के शेड्यूल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि शुक्रवार को एशिया कप 2023 के शेड्यूल का एलान कर दिया जाएगा। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मैच पर फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों बोर्ड के बीच एशिया कप के शेड्यूल पर सहमति बन गई है।

पढ़ें :- IND vs PAK T20 WC: सिर्फ इतने दर्शक स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मैच का ले पाएंगे मजा; टिकट के लिए मचेगी मारामारी

एशिया कप 2023 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर होगा। यानि, इस टूर्नामेंट के मुकाबले पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका में खेले जाएंगे। खबरों की मानें तो श्रीलंका 9 मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि बाकी 4 मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे।

हालांकि, भारत-पाकिस्तान मुकाबला किस तारीख को खेला जाएगा, इसका एलान जल्द ही हो जाएगा। बता दें कि, एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें होंगी।

Advertisement