Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. असम: पहले चरण के लिए मतदान जारी, 11 बजे तक हुई 24.48% फीसदी वोटिंग

असम: पहले चरण के लिए मतदान जारी, 11 बजे तक हुई 24.48% फीसदी वोटिंग

By शिव मौर्या 
Updated Date

गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव 2021 के पहले चरण में 47 सीटों पर मतदान जारी है। लोग भारी मात्रा में वोट डालने पोलिंग बूथ पर आ रहे हैं। असम में सुबह 11 बजे तक 24.48%  फीसदी वोटिंग हुई है। राज्य में पहले चरण के मतदान के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा। यहां मतदान के लिए कोविड- 19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

मतदान केंद्रों में सुबह से लोगों की कतार देखने को मिल रही है। असम में पूर्व की तुलना में अधिक मतदान केंद्र बनाए गए है। असम विधानसभा चुनाव 2021 में तीन चरणों में मतदान होगा। सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने कहा ,असम में कांग्रेस और दूसरी पार्टियां केवल मीडिया में दिखाई दे रही हैं, जबकि भाजपा और उसके गठबंधन के दल जमीन पर जनता के साथ हैं।

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी घमासान के बीच आज पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण के तहत वोट डाले जा रहे हैं। वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

Advertisement