Astro Tips : हिंदू धर्म में पशु-पक्षियों को शुभ माना गया है। इनमें से सबसे ज्यादा महत्व गाय को दिया गया है। गाय को शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में गाय के चमत्कारी प्रभाव के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है। मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गाय की पूजा और उसकी देखभाल से जीवन में होने वाले भाग्यशाली बदलाव के बारे बताया गया है। आइये जानते है दुर्भाग्य दूर करने के साथ धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के महा उपायों के बारे में ।
पढ़ें :- Haridwar Ardh Kumbh Mela : हरिद्वार अर्द्ध कुंभ मेले में 'अमृत स्नान' और अन्य स्नान दिवसों की तारीखों की घोषणा
1.नौकरी,व्यापार को बेहतर करना चाहते हैं तो हर रविवार को आटे में गुड़ मिलाकर मीठे पुए या पूड़ियां बनाएं और गाय को दें।
2.मेहनत के अनुरूप परिणाम पाने के लिए आटे में चीनी मिलाकर रोजाना चीटियों को डालें।
3.हल्दी डालकर बनी रोटी को गाय को खिलाने से गुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होगी।घर में धन रुकने लगेगा।
4.कुत्ते को सरसों के तेल का पराठा बनाकर खिलाएं। इससे शनि संबंधी कष्ट दूर होगा।
5.अगर किसी जातक के जीवन में परेशानियां साथ नहीं छोड़ रही, काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो आटे में चीनी मिलाकर घर के आस पास चींटियों को खिला दें। ऐसा करने से दिक्कतों में राहत मिलेगी।
6.गाय को रोजाना रोटी खिलाने वाले व्यक्ति की मौजूदा पीढ़ियों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियां भी पुण्य प्राप्त करती हैं और दुख-दर्द से बचती हैं।