Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro tips : जल भावनाओं को बहने से नियंत्रित करता है, ज्योतिष शास्त्र और जल के संबंध के बारे में जानिए

Astro tips : जल भावनाओं को बहने से नियंत्रित करता है, ज्योतिष शास्त्र और जल के संबंध के बारे में जानिए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro tips : जल जीवन का आधार है। जीवजगत और वनस्पतियां दोनों का जीवन जीवन जल पर ही आधारित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ग्रहों का जल से विशेष नाता है। कर्क, वृश्चिक एवं मीन राशि का तत्व जल है। जल-तत्व में ग्रहण करने की क्षमता होती है, इसलिए जल-तत्व प्रधान राशियों में आत्मविश्लेषण, खोज एवं ग्रहण करने का विशेष गुण होता है। जल का एक विशेष गुण यह है कि ये सकारात्मक और नकारात्मक, दोनों उर्जाओं को सोख सकता है। ज्योतिष शास्त्र में जल को आधार बनाकर विस्तृत व्याख्या की गई है। चन्द्रमा में जल तत्व है। जल, समय और ज्योतिष का बहुत गहरा सम्बन्ध है। जल के ज्वार भाटे का सम्बंध चन्द्रमा से है। आईये जानतें है ज्योतिष शास्त्र और जल के संबंध के बारे में जिनसे हमारा जीवन जीवन प्रभावित होता रहता है।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

1. अपने घर अपने वाले मेहमानों को आप ठंडा पानी पिलाकर राहु को सही रख सकते हैं।

2. जल तत्व राशि या लग्न होने पर रुद्राभिषेक, जल में दूध प्रवाहित करने वाले उपचार जातक को लाभ प्रदान करते है।

3. जीवन में जल का सही और संतुलित प्रयोग आपको स्वस्थ और विषमुक्त रखता है।

4. जल भावनाओं को बहने से नियंत्रित करता है और आपको आध्यात्मिक बनाता है।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

5. जल का उचित मात्रा में प्रयोग न किया जाए तो चन्द्रमा और शुक्र दोनों खराब हो सकते हैं।

6. नियमित रूप से सुगन्धित जल से स्नान करें।

7. कभी भी खड़े होकर और एक बार में ढेर सारा जल न पीयें।

8. कांच के गिलास से जल पीना लाभकारी होता है।

9. शुक्र खराब हो तो पानी के बर्तन कभी भी किसी को उपहार में न दें।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा
Advertisement