August 2026 Vrat And Festivals : भगवान शिव का पवित्र माह सावन शुरू हो चुका है। जहां ये पूरा माह भक्ति और आस्था के रंग में रंगा रहेगा वहीं इस पूरे माह में व्रत त्योहारों की धूम रहेगी। अगस्त के महीने में सावन शिवरात्रि, हरियाली तीज, नाग पंचमी, कजरी तीज रक्षाबंधन और रक्षाबंधन जैसे कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। साथ ही ये माह ग्रहों के गोचर के मद्देनजर भी बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। इस माह में कई बड़े ग्रहों का राशि परविर्तन होगा। ऐसे में आइए जानते हैं अगस्त माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में।
पढ़ें :- 07 अक्टूबर 2026 का राशिफल: बुधवार के दिन इन राशियों को मेहनत का मिलेगा अच्छा परिणाम
अगस्त 2026 के व्रत-त्योहार
3 अगस्त 2026- सावन का पहला सोमवार
9 अगस्त 2026- श्रावण कृष्ण कामिका एकादशी
10 अगस्त 2026- सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
11 अगस्त 2026- सावन शिवरात्रि
12 अगस्त 2026- श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या)
15 अगस्त 2026- हरियाली तीज
17 अगस्त 2026- नाग पंचमी
17 अगस्त 2026- कल्कि जयंती
20 अगस्त 2026- मासिक दुर्गाष्टमी व्रत
23 अगस्त 2026- श्रावण पुत्रदा एकादशी
25 अगस्त 2026- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
27 अगस्त 2026- हयग्रीव जयंती
28 अगस्त 2026- श्रावण पूर्णिमा
28 अगस्त 2026- रक्षाबंधन
28 अगस्त 2026- गायत्री जयंती
31 अगस्त 2026- कजरी तीज
31 अगस्त 2026- श्री गणेश (बहुला) चतुर्थी