Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर अयान मुखर्जी का बड़ा खुलासा, बोले- पहले पार्ट में रह गई थीं कुछ खामियां, अब होगी और बेहतरीन कहानी

‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर अयान मुखर्जी का बड़ा खुलासा, बोले- पहले पार्ट में रह गई थीं कुछ खामियां, अब होगी और बेहतरीन कहानी

By Sushil Sah 
Updated Date

मनोरंजन डेस्क, लखनऊ। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ‘Brahmastra 2’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने फिल्म के पहले पार्ट को लेकर अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए बताया कि सीक्वल की कहानी को पहले से ज्यादा बेहतर और भारतीय संस्कृति से जुड़ा बनाने की कोशिश की जाएगी।

पढ़ें :- शनाया कपूर की एक तस्वीर ने किया 'कॉफी विद करण 9' का पर्दाफाश? रैपिड फायर राउंड स्क्रिप्टेड होने पर छिड़ी बहस

दरअसल, अयान मुखर्जी ने गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI 2026) के दौरान ब्रह्मास्त्र फ्रेंचाइजी पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने माना कि साल 2022 में रिलीज हुई ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा’ को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, ग्राफिक्स और बड़े स्तर पर तैयार की गई दुनिया को काफी पसंद किया गया, लेकिन इसकी कहानी और कुछ दूसरे पहलुओं पर दर्शकों ने काफी सवाल भी उठाए थे।

साथ ही अयान ने ये भी कहा कि फिल्म के साथ दर्शकों का अनुभव थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा। कुछ लोगों को फिल्म काफी पसंद आई, जबकि कुछ दर्शकों को इसमें कमियां नजर आईं। उन्होंने माना कि फिल्ममेकर्स को दर्शकों की प्रतिक्रिया का सम्मान करना चाहिए। यदि दर्शकों को कहानी में कुछ पसंद नहीं आया, तो उन्हें अपनी स्टोरीटेलिंग में सुधार करने की जरूरत है।

Brahmastra 2 को पहले से ज्यादा भारतीय बनाना चाहते हैं अयान

अयान मुखर्जी ने यह भी संकेत दिया कि फिल्म के दूसरे पार्ट में भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। उन्होंने बताया कि पहली फिल्म बनाते समय उनके दिमाग में हॉलीवुड की कई फैंटेसी फिल्मों का प्रभाव था। अब वह चाहते हैं कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पहले से ज्यादा भारतीय अंदाज में बनाई जाए।

पढ़ें :- Video Viral : अनंत अंबानी ने शाहरुख को कराया चुप? उंगली दिखाकर किया ये इशारा, किंग खान चेहरे के हाव-भाव भी कैमरे में कैद

आखिर क्यों हुई दूसरे पार्ट में देरी?

अयान ने फिल्म के दूसरे पार्ट में देरी की वजह भी बताई। उनके मुताबिक, दोनों फिल्मों को एक साथ बनाना काफी महंगा प्रोजेक्ट था और प्रोड्यूसर्स के पास इसके लिए पर्याप्त बजट नहीं था। इसलिए पहले पार्ट की रिलीज और उसके प्रदर्शन को देखने के बाद ही आगे बढ़ने का फैसला लिया गया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह फिलहाल ‘Brahmastra: Part Two – Dev’ पर काम कर रहे हैं और इसे पूरा करने के बाद ही दूसरे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना चाहते हैं।

फिलहाल फिल्म की शूटिंग शुरू होने की तारीख, पूरी स्टारकास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अब दर्शकों को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फैंटेसी फ्रेंचाइजी के अगले अध्याय का बेसब्री से इंतजार है।

Advertisement