Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya Janakpur Train Inauguration : सरयू-कमला एक्सप्रेस 20 मिनट पहले पहुंची गोरखपुर , मोदी-बालेन ने दिखाई थी दिखाई हरी झंडी

Ayodhya Janakpur Train Inauguration : सरयू-कमला एक्सप्रेस 20 मिनट पहले पहुंची गोरखपुर , मोदी-बालेन ने दिखाई थी दिखाई हरी झंडी

By santosh singh 
Updated Date

गोरखपुर। भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच पहली ट्रेन आज से शुरू हो गई। प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह (Balen Shah, Prime Minister of Nepal) ने हरी झंडी दिखाकर सरयू कमला एक्सप्रेस (Saryu-Kamala Express) को रवाना किया। ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे का सफर करके शाम करीब 4.50 पर गोरखपुर पहुंची। ट्रेन को शाम 5.10 बजे पहुंचना था, जो करीब 20 मिनट पहले ही पहुंच गई।

पढ़ें :- आज अयोध्या-मिथिला की संस्कृतियों का प्राचीन मिलन 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' के माध्यम से हो रहा पुनर्जीवित : सीएम योगी

यह ट्रेन यूपी और बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकेगी। पहले दिन 1158 यात्री इसमें सवार हुए। आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, राजा दशरथ राम बारात लेकर जब मिथिला में जनकपुर पहुंचे थे, तब उन्हें 4 दिन लगे थे। अब यही सफर करीब 19 घंटे में पूरा होगा।

सरयू-कमला एक्सप्रेस अयोध्या से 19 घंटे के सफर के बाद जनकपुर पहुंचेगी। यह अयोध्या से जनकपुर पहुंचने वाली पहली ट्रेन होगी। ट्रेन और यात्रियों के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। स्टेशन की दीवारों पर रंग-रोगन किया जा रहा है। स्टेशन के बाहर बंदनवार लगाए जाएंगे। अयोध्या से साढ़े तीन घंटे का सफर करके सरयू-कमला एक्सप्रेस गोरखपुर पहुंच गई है। यहां रामभक्तों का स्वागत किया जा रहा है।

Advertisement