Ayodhya Ramlala Prana Pratishtha : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे है वैसे वैसे राम भक्तों का जोश उफान मार रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की चल रही तैयारियों के बीच समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरी दुनिया से उपहार और भेंट अयोध्या पहुंच रहा है। अयोध्या में नव निर्मित दिव्य ,भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूरे देश की झलक देखने को मिल रही है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनेक अमूल्य उपहार आ रहे हैं। इसी क्रम में आगरा के प्रसिद्ध पंछी पेठे की ओर से छप्पन अलग अलग स्वाद में श्री रामलला के भोग के लिए 56 किस्म का 560 किलो पेठा पहुंचाया गया है।
पढ़ें :- भगवान कृष्ण ने मथुरा छोड़ने के बाद बसाई थी द्वारका नगरी,उनके प्रपौत्र वज्रनाभ ने करवाया था द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन सहभागिता की अपील पर समाज का प्रत्येक तबका अपने सामर्थ्य के अनुसार जुटा है। पेठे के अलावा अन्य स्थानों से रत्न जड़ित पोशाक, चांदी की थाल,पूजा सामग्री आदि भी मंदिर ट्रस्ट को मिली है। आगरा व्यापार मंडल की ओर से लाया गया पंछी पेठा कारसेवकपुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी, विश्व हिन्दू परिषद के राजेन्द्र सिंह पंकज आदि की उपस्थिति में स्वीकारा गया।