Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bahraich Violence : गोपाल मिश्रा के परिवार को योगी सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, सरकारी नौकरी, घर ,10 लाख और आयुष्मान कार्ड

Bahraich Violence : गोपाल मिश्रा के परिवार को योगी सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, सरकारी नौकरी, घर ,10 लाख और आयुष्मान कार्ड

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच जिले में दो दिन पहले हुई सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिवार के सदस्यों से मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने। साथ ही आर्थिक मदद के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 लाख रुपए, 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, आयुष्मान कार्ड और एक घर देने को कहा है। सीएम योगी ने कहा कि मृतक के पत्नी को शैक्षिक योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी।

पढ़ें :- Video Viral : इक्वाडोर में प्रार्थना सभा के दौरान क्रूस गिरने से पादरी की मौत, पूरी दुनिया में हो रहा था लाइव टेलीकास्ट

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद महसी के विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से बात की और संवेदना व्यक्ति की। सीएम ने पीड़ित परिवार के लिए 10 लाख रुपए मदद राशि देने के साथ मुख्यमंत्री आवास और आयुष्मान कार्ड देने की बात कही है। साथ ही मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

मुलाकात के बाद क्या बोले सीएम योगी?

मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद बहराइच की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में काल-कवलित हुए युवक के शोक संतृप्त परिजनों से आज लखनऊ में भेंट की। दुःख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। आश्वस्त रहें, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना यूपी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस घोर निंदनीय और अक्षम्य घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया कि बहराइच की आज स्थिति बिलकुल सामान्य है। आज कोई घटना नहीं घटी है। अंतिम संस्कार के बाद सुधार आया है और शाम के बाद से बहराइच में कोई घटना नहीं घटी है। घटना वाले दिन पुलिस की लापरवाही की जांच के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं इसलिए और कुछ नहीं कह सकते।

पढ़ें :- फ्रांस साइबर अटैक की घटना भारत समेत कई देशों के लिए बड़ी चेतावनी! हम कितने हैं तैयार?

मुलाकात के बाद मृतक के भाई ने कहा कि सीएम योगी द्वारा दिए गए आश्वासन और सहायता से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनके एनकाउंटर की मांग की है।

Advertisement