Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उदयपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता को गोली मारकर हत्या

उदयपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता को गोली मारकर हत्या

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उदयपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता को दो अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह घटना उदयपुर के अंबामाता इलाके का है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता राजेंद्र परमार जिला संयोजक भी रह चुका है| और वह प्रॉपर्टी बिजनेस भी करता था| कहा जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता का कई लोगों से विवाद था। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए।

मर्डर के बाद बंटी नामक युवक ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। उसने लिखा कि राजू उसके मामा की करोड़ों की जमीन हथियाना चाहता था।

Advertisement