Balochistan earthquake : जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि शनिवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में खुजदार के पास 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। GFZ के अनुसार, यह भूकंप 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर आया था।
पढ़ें :- पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला: बलूचिस्तान में पाक सेना के काफिले पर हमला, करीब 23 जवानों के मारे जाने की खबर
पाकिस्तान मौसम विभाग (पीएमडी) के अनुसार केंद्र 28.02 उत्तर और 66.20 पूर्व अक्षांश-देशांतर पर था। जान-माल के बड़े नुकसान की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
बलोचिस्तान भारतीय, यूरेशियन और अरेबियन टेक्टोनिक प्लेट्स के मिलन क्षेत्र में आता है। इन प्लेट्स के लगातार दबाव और रगड़ से तनाव जमा होता रहता है।
.