Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. बीवी की हैरान कर देने वाली डिमांड! पति बोला-अश्लील वीडियो दिखाकर वैसा ही करने का बनाती थी दबाव, दोस्त के साथ भी संबंध बनाने को कहती थी

बीवी की हैरान कर देने वाली डिमांड! पति बोला-अश्लील वीडियो दिखाकर वैसा ही करने का बनाती थी दबाव, दोस्त के साथ भी संबंध बनाने को कहती थी

By Harsh 
Updated Date

AI Genrated Image

डिजिटल डेस्क।  बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 37 वर्षीय पीड़ित, जो नागरभावी इलाके का रहने वाला है, ने अपनी 31 वर्षीय पत्नी शिल्पा और उसके परिवार पर मानसिक उत्पीड़न, घर से निकालने और निजी जीवन में दखल देने जैसे आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूरे मामले ने रिश्तों की संवेदनशीलता और वैवाहिक जीवन में बढ़ते विवादों को एक बार फिर सामने ला दिया है।

पढ़ें :- 9 साल से मैरिज ब्यूरो वाले शादी नहीं ​करवा पाये..., निवारण आयोग का आदेश- मुआवजे के साथ पैसे लौटाने होंगे

पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसकी जिंदगी में लगातार दखल देते रहे, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे। उसने यह भी दावा किया कि उसकी सास उसे घर में घुसने तक नहीं देती थी और पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी, ताकि उसकी दोबारा शादी कराई जा सके। वहीं, ससुर पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पति ने अपनी शिकायत में बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी उसे अश्लील वीडियो भेजकर उसी तरह व्यवहार करने के लिए दबाव बनाती थी। इतना ही नहीं, उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी ने उसे अपनी एक महिला मित्र के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पति का कहना है कि इन घटनाओं ने उसे मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया और वह लंबे समय तक तनाव में रहा।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसकी आर्थिक स्थिति का मजाक उड़ाती थी और अपने संपन्न दोस्तों के साथ अलग तरह की जीवनशैली जीती थी। उसने दावा किया कि पत्नी के शादी के बाद भी अपने पुराने संबंध बने हुए थे, जिससे विवाद और बढ़ता गया। लगातार तनाव के चलते सितंबर 2024 में उसे घर से निकाल दिया गया, जहां से वह केवल कुछ जरूरी सामान ही ले जा सका।

पति के अनुसार, उसके करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान अब भी उसी घर में हैं। साथ ही, उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो जबरन डिलीट करवा दिए गए। दूसरी ओर, पत्नी ने भी पति के खिलाफ काउंटर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

पढ़ें :- लापता तोते सुरक्षित लौटाने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम, शहरभर में लगवाए पोस्टर
Advertisement