Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bangladesh Bus Accident : पद्मा नदी में सवारियों से भरी बस गिरने से 23 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Bangladesh Bus Accident : पद्मा नदी में सवारियों से भरी बस गिरने से 23 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bangladesh Bus Accident : बांग्लादेश में एक बेहद दर्दनाक हादसा उस समय हो गया जब सवारियों से भरी बस पद्मा नदी में गिर गई। इस  नदी में बस गिरने से 23 लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हैं। बस में लगभग 40 से 50 लोग सवार थे। सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला,चारों ओर अफरा-तफरी, चीख-पुकार और बेबसी का मंजर था। यह हादसा उस वक्त हो गया जब यात्रियों से भरी बस डिवाइडर तोड़कर सीधे नदी में समां जाती है, जिसके बाद वीडियो में अफरा-तफरी और चीख-पुकार ही सुनाई देती है।

पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स

रात होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन को कुछ समय के लिए रोका गया था, जिसे सुबह होते ही फिर से शुरू किया गया। घटनास्थल पर फायर सर्विस, नेवी और पुलिस की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

हादसे के करीब 6 घंटे बाद रेस्क्यू शिप ‘हमजा’ की मदद से डूबी हुई बस को नदी से बाहर निकाला गया। ‘ढाका ट्रिब्यून’ के मुताबिक, रात 11:15 बजे बस का कुछ हिस्सा दिखाई दिया और 11:30 बजे तक क्रेन के जरिए पूरी बस को बाहर खींच लिया गया। नदी के किनारे अपनों की तलाश में जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह हादसा दौलतदिया के फेरी टर्मिनल नंबर 3 के सामने शाम करीब 5:00 बजे हुआ। ‘ढाका ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, राजबारी से ढाका जा रही बस एक फेरी पर सवार थी, तभी वह अचानक पद्मा नदी में जा गिरी। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। घटनास्थल पर फायर सर्विस, नेवी और पुलिस की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

पुलिस का कहना है कि अभी भी कुछ यात्री लापता हो सकते हैं। अंधेरे के कारण ऑपरेशन में दिक्कत आई, लेकिन नेवी और गोताखोरों की टीमें पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं। प्रशासन का कहना है कि सर्च ऑपरेशन को और तेज किया जाएगा ताकि लापता लोगों का पता लगाया जा सके।

पढ़ें :- US Flash Flood : ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ , 20 से ज्यादा लोग लापता, पुल बह गए
Advertisement