Bangles Astrology Tips : हिंदू और सनातन धर्म में शादी के बाद सुहागिन महिलाओं के लिए श्रृंगार करने को लेकर विशेष महत्व बताया गया है।धार्मिक मान्यता के मुताबिक चूड़ियों को सुहाग की निशानी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में चूड़ियों को पति के भाग्य और वैवाहिक जीवन से भी जोड़ा गया है। आइये जानते हैं कि जीवन में सौभाग्य को बनाए रखने और सुख समृद्धि के लिए महिलाओं को किस रंग की चूड़ी जरूर पहननी चाहिए।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
किस रंग की चूड़ी पहनना होता है जरूरी
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए शादी के बाद महिलाओं को दोनों हाथों में सिर्फ 1-1 पीले रंग की चूड़ी पहन लेनी चाहिए। वैवाहिक जीवन के लिए अति उत्तम माना जाता है। यह रंग पति के लिए काफी शुभ माना जाता है।यह रंग दूरियां कम करने में मदद करती है। शास्त्रों के मुताबिक इस उपाय को अपनाने से वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहता है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए अपनी राशि के अनुसार रंगों की चूड़ियां पहननी चाहिए।