लखनऊ। यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में अक्टूबर माह में कुल आठ दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में नकदी या फिर किसी भी बैंक से जुड़े कार्यों को पहले से ही निपटा लें।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
बता दें कि अक्टूबर माह में गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली के के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को मिलाकर अक्टूबर में लखनऊ में आठ दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। हालांकि बैंकों में छुट्टी के बावजूद भी डिजिटल बैंकिंग (Digital Banking) से लेनदेन किया जा सकेगा।
बता दें कि अक्टूबर माह में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 15 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। बैंकों में यह अवकाश राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों की चलते होंगी।