Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Barley Water Benefits : जौ का पानी डायबिटीज को रखता है कंट्रोल , इसमें मौजूद होता है घुलनशील फाइबर 

Barley Water Benefits : जौ का पानी डायबिटीज को रखता है कंट्रोल , इसमें मौजूद होता है घुलनशील फाइबर 

By अनूप कुमार 
Updated Date

Barley Water Benefits : आजकल भागदौड़ भरी जीवन शैली में  लोग खान पान पर विशेष ध्यान नहीं रख पाते है। जिसके कारण लाइफस्टाइल के कारण होने वाली बीमारियां लोगों के हेल्थ को प्रभावित  करती है। डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जिसकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे लाइलाज बीमारी मानते है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि केवल अपनी जीवनशैली और खानपान में सुधार करके ही इसको नियंत्रित कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो कई घरेलू उपचारों की मदद से भी इसको कंट्रोल कर सकते हैं।

पढ़ें :- benefits of pineapple: भूख बढ़ाने के लिए करें अनानास का सेवन, इसे खाने से होते हैं ये गजब के फायदे

जौ का पानी
घरेलू उपचार में से एक जौ का पानी हैं। जौ का पानी मधुमेह को नियंत्रित करने में बहुत सहायक होता है। अगर डायबिटीज के मरीजों का वजन नियंत्रित रहता है तो खतरा कम रहता है। ऐसे में जौ का पानी का सेवन कर सकते है। इसके साथ ही आप जौ के पानी का सेवन करते है तो इसमें मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारी को कम किया जा सकता है। जो डायबिटीज के मरीजों में अक्सर देखी जाती है।

हाई फाइबर से भरपूर
जौ एक ऐसा अनाज है जिसमें घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। इसके सेवन से आपके शरीर में ग्लूकोज का अवशोषण धीमा हो जाता है जिससे शरीर में हाई ब्लड प्रेशर को धीमा करने में मदद मिलती है।

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो रोजाना जौ के पानी का सेवन करना आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। जौ में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स मौजूद होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को काबू करने में मददगार होता है।

पढ़ें :- प्रेगनेंसी के दौरान समय समय पर जरुर कराती रहें बीपी चेक, हाई बीपी हो सकता है खतरनाक
Advertisement