Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Bathua Dal: आज लंच में ट्राई करें पोषक तत्वों से भरपूर बथुए की दाल या सकपैयता, ये है बनाने का तरीका

Bathua Dal: आज लंच में ट्राई करें पोषक तत्वों से भरपूर बथुए की दाल या सकपैयता, ये है बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सर्दियों में बथुआ का खूब सेवन किया जाता है। कई लोग बथुआ के कचौड़ी, बथुआ की दाल, बथुआ का रायता न जाने क्या क्या बना कर खाते है। क्योंकि बथुआ में मौजूद तमाम पोषक तत्व सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जिन लोगो को कब्ज या पेट से संबंधित दिक्कतें रहती हैं उनके लिए बथुआ बेहद फायदेमंद होता है। बथुआ का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- Navratri Fasting Health :  नवरात्रि‍ व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

इसमें विटामिन ए,सी,बी और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इतना ही नहीं बथुआ में अमीनो एसिड,आयरन,पोटैशियम,फॉस्फोरस औऱ कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। बथुआ का सेवन करने से कब्ज और पेट की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।बथुआ का सेवन करने से रक्त शुद्ध होता है।स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।

बथुआ की दाल बनाने के लिए जरुरी सामग्री

भीगी हुई उड़द की दाल 300 ग्राम
बथुआ
2 हरी मिर्च
थोड़ी सी हींग
अदरक
लहसुन
लाल मिर्च पाउडर
सरसों का तेल

बथुआ की दाल बनाने का तरीका

पढ़ें :- स्कूलों के पास नहीं बेच सकते चिप्स-बिस्किट? FSSAI ने तय किए नमक-चीनी-फैट के मानक

बथुआ की दाल बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल को करीब 4 से 5 घंटे भिगोना होगा। साफ बथुए और भीगी हुई उड़द की दाल को कुकर में डाल दें। इसे एक सीटी लगाएं और फिर धीमी आंच पर पकाएं।  जब दाल पक जाय तो तड़के के लिए अब एक कढ़ाई में तेल डालें और इसमें हींग भी मिला लें।

कड़ाई में हरी मिर्च के अलावा लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें। बथुए के साथ पकी हुई दाल को कढ़ाई में डालें और पकने दें। नमक को स्वाद अनुसार डाल दें। 10 से 15 मिनट बाद बथुए की दाल तैयार होगी और आप इसे सर्व कर सकते हैं।

Advertisement