Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Bathua’s Raita: पोषक तत्वों से भरपूर होता है बथुए का रायता, खाने से पाचन होता है बेहतर, जानें इसे बनाने की रेसिपी

Bathua’s Raita: पोषक तत्वों से भरपूर होता है बथुए का रायता, खाने से पाचन होता है बेहतर, जानें इसे बनाने की रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बथुआ का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए,सी,बी और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इतना ही नहीं बथुआ में अमीनो एसिड,आयरन,पोटैशियम,फॉस्फोरस औऱ कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

बथुआ का सेवन करने से कब्ज और पेट की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।बथुआ का सेवन करने से रक्त शुद्ध होता है।स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका रायता खाने से पाचन भी बेहतर होता है। आज हम आपको बथुए का रायता बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इसे आप बहुत ही आसानी से घर में बना सकते हैं। तो चलिए जानते बथुए का रायता बनाने का तरीका।

बथुआ रायता का बनाने के लिए जरुरी सामग्री

300 ग्राम बथुआ
500 ग्राम दही
एक चुटकी सफेद नमक
स्वादानुसार काला नमक
1 टी स्पून जीरा
एक चुटकी हींग
2 टी स्पून तेल
5-6 लहसुन की कलियां
3-4 हरी मिर्च

बथुआ का रायता बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

बथुआ का रायता बनाने के लिए सबसे पहले बथुआ को उसे साफ करके पानी से धो लें और प्रेशर कुकर में सीटी लगाकर पका लें। बथुआ नरम हो गया होगा, इसे एक छलनी में निकाल लें। एक्सट्रा पानी निकल जाय तो अब एक मिक्सी जार में उबला हुआ बथुआ और इसी के साथ इसमें कुछ हरीमिर्च और लहसुन की कलियां डालकर स्मूद पेस्ट में पीस लें।

एक बाउल में दही को फेंट लें। इसमें थोड़ा सा सफेद नमक और काला नमक डालकर मिला लें। तैयार बथुए का पेस्ट दही के मिश्रण में डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें। गैस चालू करके एक पैन रखें। इसमें थोड़ा सा तेल गरम करें। अब इसमें कुटा हुआ थोड़ा सा लहसुन डालें। इसे हल्का सा ब्राउन होने दें। इसके बाद हींग और जीरा डालें कुछ देर चटकने दें। तैयार तड़के को रायते पर डालकर इसे ढक दें, ताकि महक बाहर न निकलें। कुछ देर बाद ढक्कन हटाएं और बथुए रायते का मजा लें।

Advertisement