Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, वैभव सूर्यवंशी,संजू सैमसन और ईशान किशन भी शामिल

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, वैभव सूर्यवंशी,संजू सैमसन और ईशान किशन भी शामिल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को एक बार फिर टीम में जगह मिली है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को ही कप्तान बनाया गया है, जबकि संजू सैमसन (Sanju Samson) और ईशान किशन (Ishan Kishan) विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल हैं। सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में होंगे।

पढ़ें :- 'वैभव सूर्यवंशी वो तूफान है जो उसे गिराएगा, वह खुद गिर जाएगा, गौतम गंभीर तानाशाह हैं', जानें कौन हुआ फायर?

इनकी टीम में वापसी

पढ़ें :- IND vs WI 2nd T20I : आज रांची में भारत और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, इस वेन्यू पर टीम इंडिया रिकॉर्ड शानदार

भारतीय टीम (Indian Team) में 7 खिलाड़ियों की वापसी हुई है। इनमें जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल शामिल हैं।

जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का हिस्सा रहे 8 प्लेयर्स को बाहर किया गया है। इनमें रिंकू सिंह, प्रभसिमरन सिंह, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा और यश ठाकुर के नाम हैं।

4 खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस पर निर्भर

जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। ये सभी चोट से वापसी कर रहे हैं।

बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। वे श्रीलंका के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी नहीं खेल सके थे। रेड्‌डी, सुंदर और राणा भी टीम से बाहर चल रहे हैं।

पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री

भारत की टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर ) ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्‌डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा*।

अफगानिस्तान पहले ही टीम जारी कर चुका

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, अब्दुल्लाह अहमदजई।

रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई।

पढ़ें :- गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा
Advertisement