Benefits of Ashoka bark: अशोक का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आर्युर्वेद में अशोक की छाल,टहनियां, फूल और पत्तो का प्रयोग दवाइयां बनाने में किया जाता है। अशोक की छाल महिलाओ को कई परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।
पढ़ें :- पूरे बजट में बंगाल को पूरी तरह किया गया नजरअंदाज, वित्त मंत्री अमीरों की हैं रॉबिनहुड : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी
जिन महिलाओं को वाइट डिस्चार्ज की समस्या होती है उनके लिए अशोक की छाल (Ashoka bark) को उबालकर पीने से फायदा होता है। ध्यान रहे अशोक की छाल (Ashoka bark) को एक गिलास पानी में तब तक पकाएं जब तक आधा न रह जाए और पी लें।
इसके अलावा जिन लोगो को बवासीर में की दिक्कत होती है उनके लिए भी फायदेमंद होती है। इसके लिए एक चम्मच अशोक की छाल का पाउडर में शहद और पानी को मिक्स करके पी लें।
इससे बवासीर का दर्द में आराम मिलती है। इतना ही नहीं पीरियड्स में होने वाले दर्द में भी अशोक की छाल फायदेमंद होती है। पीरियड्स के दौरान इसका पाउडर ले सकते है।
अशोक की छाल (Ashoka bark) का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।साथ ही पेट से संबंधित तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। अशोक की छाल का पाउडर ले सकतेहै।