Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Beauty Tips: केमिकल नहीं इन प्राकृतिक चीजों से चेहरे पर लाएं ग्लो

Beauty Tips: केमिकल नहीं इन प्राकृतिक चीजों से चेहरे पर लाएं ग्लो

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Beauty Tips: खूबसूरत दिखना हर किसी की चाहत होती है। चेहरे पर प्राकृतिक निखार और चमक लाने के लिए महिलाएं क्या नहीं करती। आज हम आपको बेहद आसान से टिप्स के बारे में बताने जा रहे है जिसे इस्तेमाल करके आप भी अपने चेहरे पर ग्लो ला सकती है। दमकता हुआ चेहरा पाने के लिए सबसे पहले भरपूर मात्रा में पानी पीएं और खुद को तनाव मु्क्त रखे।

पढ़ें :- Skin care: घर में ऐसे तैयार करें केमिकल फ्री नेचुरल ब्लीच, चेहरे पर निखार के साथ दूर होंगे दाग धब्बे

इसके अलावा अच्छी नींद लेना भी आवश्यक है। जरुरत से कम सोने का असर न सिर्फ आपके चेहरे पर बल्कि सेहत पर भी बुरा असर डालता है। इससे आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन की समस्या हो जाती है।

व्यायाम चेहरा और सेहत के लिए है वरदान

व्यायाम करने से न सिर्फ चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आएगा बल्कि सेहत में अच्छी रहेगी।

साबुन और अन्य केमिकल को कहे ना

मार्केट में तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट उपलब्ध है जो चेहरे को दमकाने के दावे करते है। इससे बचे। जितन हो सके चेहरे पर साबुन का प्रयोग न करे। चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल करने से जितना हो सके बचे। चेहरे पर साबुन का प्रयोग करने से रुखापन आ जाता है और प्राकृतिक तेल निकालकर चेहरे की रौनक को खत्म कर देता है।

पढ़ें :- डेली रात में सोने से पहले कर लें ये छोटा सा काम हमेशा सॉफ्ट और खूबसूरत रहेंगे लिप्स
Advertisement