Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र में भीषण हादसा: तुलजापुर जा रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत, कार और ट्रक का भयानक CCTV आया सामने

महाराष्ट्र में भीषण हादसा: तुलजापुर जा रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत, कार और ट्रक का भयानक CCTV आया सामने

By Harsh 
Updated Date

बीड:  महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह कार और राज्य परिवहन की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सभी श्रद्धालु देवी तुलजा भवानी के दर्शन के लिए तुलजापुर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पढ़ें :- शक्ति स्वरूपा सोनू ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग, सोशल मीडिया पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स, योगी सरकार की पहल से सपना साकार

हादसा माजलगांव तालुका में शिंदेवाड़ी फाटा के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस का अगला हिस्सा भी टूट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव की कार्रवाई शुरू की।

शिंदेवाड़ी जंक्शन पर हादसे के बाद सड़क जाम

दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। उनका आरोप है कि शिंदेवाड़ी जंक्शन के पास सड़क पर बने ऊंचे जंप के कारण बार-बार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

ग्रामीणों का दावा है कि पिछले एक साल में इस राजमार्ग पर दुर्घटनाओं के चलते 50 से 70 लोगों की जान जा चुकी है। उनका कहना है कि पहले भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। हालांकि, हादसों की बताई गई संख्या और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर पर पुलिस ने इनामी राशि बढ़ाकर की दुगुनी

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान

इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान ओंकार महादेव गिरी (24), गजानन महादेव नामदास (38), मौली गजानन नामदास (11), सोमनाथ बाडे (23) और अनिल आचार्य (40) के रूप में हुई है। हादसे में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मांग की है कि शिंदेवाड़ी जंक्शन पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे जानलेवा हादसों को रोका जा सके।

Advertisement