Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. जहानाबाद में रेलवे ट्रैक किनारे मिला फाइनेंस कंपनी मैनेजर का सिर कटा शव, जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद में रेलवे ट्रैक किनारे मिला फाइनेंस कंपनी मैनेजर का सिर कटा शव, जांच में जुटी पुलिस

By Sushil Sah 
Updated Date

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले में एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर का सिर कटा शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत व्यक्ति के रूप में हुई है। रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बहुत से पहलुओं पर जांच कर रही है।

पढ़ें :- जमुई वीडियो कांड: वीडियो शेयर करने से पहले सोचें, कानूनी कार्रवाई का हो सकता है खतरा

कॉल डिटेल्स खंगाल रही पुलिस

साथ ही पुलिस मृतक के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच यह पता लगाने के लिए कर रही है कि कि घटना से पहले मृतक की किन लोगों से बातचीत हुई थी। साथ ही, उसके आने-जाने और आखिरी बार किन लोगों के संपर्क में रहने की जानकारी भी जुटाई जा रही है।फिलहाल इस मामले का स्पष्टीकरण नहीं हुआ है कि यह एक हादसा है, हत्या हैं या किसी अन्य वजह से मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है और मामले से जुड़े संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Advertisement