Belpatra Plant : भगवान भोलेनाथ का प्रियमाह सावन भक्ति शक्ति और भाग्योदय के लिए बहुत चमत्कारिक माना जाता है। इस माह में भगवान महादेव को अतिप्रिय बेलपत्र का पौधा लगाना सोभग्यसूचक माना जाता है। मान्यता है कि घर में इसे लगाने से भगवान शिव की कृपा बरसती है इसके साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 Today : ग्रहों के सेनापति मंगल आज करेंगे गोचर, इन राशियों के साहस और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि
शिव पूजा में बेलपत्र का महत्व
भगवान शिव के तीनों नेत्रों का प्रतीक माना जाने वाला तीन पत्तियों वाला बेलपत्र उन्हें अत्यंत प्रिय है। शास्त्रों के अनुसार एक हजार कनेर के फूल चढ़ाने से मिलने वाला पुण्य केवल एक बेलपत्र अर्पित करने मात्र से मिल जाता है।
श्रीवृक्ष
बेलपत्र के वृक्ष को श्रीवृक्ष भी कहा जाता है।
लाल केसर
महाशिवरात्रि की पूजा के समय शिवलिंग को लाल केसर से तिलक लगाएं। इससे जीवन में सौम्यता आती है और मांगलिक दोष दूर हो जाते हैं।
दोषों से मुक्ति
यह पौधा घर के सदस्यों को चंद्र दोष से मुक्ति दिलाता है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि करता हैं।
पढ़ें :- Ketu Gochar 2026 : दिसंबर तक मघा नक्षत्र में रहेंगे केतु, इन राशियों की किस्मत चिमकेगी
कर्ज से मुक्ति
यदि आप कर्ज या आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो सावन के इस महीने में घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में बेल का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है।