Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of black cardamom: काली इलायची खाने में टेस्ट और खुशबू ही नहीं हेल्थ के लिए भी होती है फायदेमंद

Benefits of black cardamom: काली इलायची खाने में टेस्ट और खुशबू ही नहीं हेल्थ के लिए भी होती है फायदेमंद

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाली काली इलायची सेहत के लिए फायदेमंद होता है।आमतौर पर काली इलायची का इस्तेमाल चाय और मसालों की तरह किया जाता है। क्या आप जानते हैं इसका इस्तेमाल करने से शरीर में तमाम बीमारियों और सेहत में फायदा करता है।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

सर्दी जुकाम होने पर काली इलायची का इस्तेमाल करने से आराम मिल सकता है। इसके लिए गर्म पानी में काली इलायची के दानों को उबाल लें और छानकर पीने से कफ और जकड़न से छुटकारा दिलाता है। यह सर्दी जुकाम में आराम देती है।

इसके अलावा अगर किसी को सांस के संबंधित समस्याएं है तो काली इलायची फायदा कर सकती है। काली इलायची मं सिनेओल एसेंशियल ऑयल पाया जाता है जो रिस्पायरेट्ररी सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

अगर किसी को ब्लोटिंग या पाचन से संबंधित दिक्कतें हो तो बड़ी इलायची लाभ पहुंचा सकती है। काली इलायची का सेवन करने से पाचन से संबंधित दिक्कतें दूर होती है। साथ ही ब्लोटिंग, अपच में आराम मिलता है।

इसके अलावा मुंह में जमे बैक्टीरिया को खत्म करने में काली इलायची मदद करती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पायी जाती है। जो मसूड़ों में होने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

दिल से संबंधित दिक्कतों में भी काली इलायची फायदा करती है। काली इलायची में फ्लेवेनॉएड्स और फेनोलिक कंपाउंड मौजूद होते है। जो एंटी ऑक्सीडेंट्स पाये जाते है तो दिल की सेहत ठीक रखते हैं।

Advertisement