Benefits of eating banana: केला में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, आयरन सहित एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो शरीर के लिए बेहद जरुरी होते हैं। इसका सेवन करने से पूरा दिन एनर्जी तो महसूस होती ही है पाचन को भी बेहतर करता है। डेली एक या दो केला खाने से पाचन में सुधार होता है।
पढ़ें :- योगी सरकार के कार्यकाल में 36 से 85 हुए मेडिकल कॉलेज,एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 तक पहुंचीं
पेट की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं केले में मौजूद पेटोशियम और मैग्नीशियम बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है। केला किडनी के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे किडनी का फंक्शन बेहतर होता है। केला शरीर को शक्ति प्रदान करता है। इम्युनिटी को बेहतर करता है। इसमें पाये जाने वाला विटामिन सी, ए और फोलेट रोगो से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।
केला खाने से हड्डी मजबूत होता है।इसलिए इसे खाने में शामिल करें। केला खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और कैल्शियम मिलता है।इससे बोन हेल्थ काफी अच्छा होता है। अगर आप दूध के साथ केला खाते हैं तो काफी ज्यादा फायदा होता है।