Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of honey: डेली बस एक चम्मच शहद का सेवन करने से होते हैं ये गजब के फायदे

Benefits of honey: डेली बस एक चम्मच शहद का सेवन करने से होते हैं ये गजब के फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of honey : शहद विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर डेली एक चम्मच शहद का सेवन किया जाएं तो तमाम बीमारियों से तो बचे ही रहते हैं बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में शहद को औषधि गुणों से भरपूर माना जाता है। शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी जिंक औऱ आयरन समेत तमाम पोषक तत्व पाये जाते है।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

तो सेहत और स्किन दोनो के लिए बेहद फायदेमद होता है। शहद को डेली सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते है। आप चाहे तो इसमें दो चम्मच शहद में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर सेवन कर सकते है। इसके अलावा दूध में शहद मिलाकर या फिर ऐसी ही एक से दो चम्मच सेवन कर सकते है।

अगर किसी को आए दिन सर्दी जुकाम की दिक्कत बनी रहती है या फिर इम्यूनिटी कमजोर है तो शहद का सेवन करना चाहिए। इसके लिए अदरक और तुलसी की पत्तियों के साथ मिलाकर सेवन करने से लाभ होगा।
जो लोग अनिद्रा की दिक्कत से परेशान रहते हैं उनके लिए भी शहद फायदेमंद होता है। इसके लिए दो चम्मच शहद रात में सोने से पहले खाने से नींद न आने की दिक्कत में आराम मिलती है।

अगर पाचन से संबंधित दिक्कतें रहती हो तो डेली शहद का सेवन करना चाहिए। शहद का सेवन करने से पेट से संबंधित दिक्कतों में तो राहत देता ही है पाचन को बेहतर करता है। अगर वजन कम करना चाहते हैं तो शहद की मदद ले सकते है। डेली सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है।इसके अलावा स्किन से संबंधित दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए फेसपैक में शहद मिक्स करके लगाने से भी फायदा होता है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
Advertisement